फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students celebrated Deepotsav by decorating Ram Darbar

Meerut News: विद्यार्थियों ने रामदरबार सजाकर दीपोत्सव मनाया

Sat, 18 Oct 2025 07:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Students celebrated Deepotsav by decorating Ram Darbar
दौराला। दीपोत्सव पर शनिवार को स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुरस्कार जीते। समौली रोड स्थित बाल विद्या मंदिर में रंगोली, दीप सज्जा, वॉल हैगिंग प्रतियोगिता की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को उपहार दिए गए। इस दौरान दीपक सैनी, पूनम, सुनीता, दीप शिखा, विनोद आदि मौजूद रहे। सकौती स्थित उद्भव शिक्षा निकेतन में छात्र-छात्राओं ने राम दरबार सजाया और रामायण की प्रस्तुति दी। बच्चों ने रंगोली बनाई। मुख्य अतिथि राहुल सोलंकी, प्रधानाचार्य गोविंद प्रसाद तिवारी, प्रियंका सक्सेना, आदेश चौधरी आदि मौजूद रहे। चिंदौड़ी मार्ग स्थित बारू सिंह स्कूल में भी दीपोत्सव पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली, दीप सज्जा आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई। प्रधानाचार्या नीरू चौधरी ने बच्चों को पंच महोत्सव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मोहित, उदित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed