फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students attacked with knife for protesting against molestation, injured

Meerut News: छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रों पर चाकू से हमला, घायल

Sat, 18 Apr 2026 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Students attacked with knife for protesting against molestation, injured
दौराला। खेड़ी टप्पा निवासी दो छात्रों पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद से ही छात्र डरे हुए हैं।
विज्ञापन


थाने पर दी गई तहरीर में पीड़ित लव और यश ने बताया कि एक युवक अपने साथी के साथ मिलकर उनके स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ करता है। तीन दिन पहले भी छेड़छाड़ की गई, जिसका उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उन्हें डराया। शुक्रवार को भी दोनों आरोपियों ने फिर से समौली सड़क पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। इस पर लव और यश ने दोबारा विरोध किया, जिससे बौखलाए आरोपियों ने दोनों छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों छात्र घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घटना के बाद परिजन घायल छात्रों को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed