फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students arriving late were stopped at the gate; the children stood by the roadside.

Meerut News: देर से पहुंचे छात्रों को गेट पर रोका, हाईवे किनारे खड़े रहे बच्चे

Thu, 03 Sep 2026 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Students arriving late were stopped at the gate; the children stood by the roadside.
- कड़ी कार्रवाई की चेतावनी के बाद छात्रों को कॉलेज में प्रवेश दिया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार सुबह प्रार्थना सभा शुरू होने के बाद कॉलेज का गेट बंद किए जाने से करीब 20 छात्र बाहर रह गए। इनमें कई छात्र दबथुवा और आसपास के गांवों के बताए गए हैं। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर देर से आने पर गेट बंद करने का आरोप लगाया। सूचना पर छात्रों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। बच्चों को व्यस्त हाईवे किनारे खड़ा देख अभिभावकों ने सुरक्षा को लेकर नाराजगी जताई। प्रार्थना सभा समाप्त होने पर प्रधानाचार्य ने छात्रों को समझाकर कॉलेज में प्रवेश दिया।
बृहस्पतिवार सुबह प्रार्थना सभा शुरू होने के बाद कॉलेज का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। इस दौरान करीब 20 छात्र कॉलेज के बाहर रह गए। छात्रों ने गेट खुलवाकर अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। काफी देर तक छात्र मेरठ-करनाल हाईवे किनारे खड़े रहे। जानकारी मिलने पर उनके अभिभावक भी कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

छात्रों का आरोप था कि देर से पहुंचने पर उनका गेट बंद कर दिया जाता है, जबकि देर से आने वाले शिक्षकों को इसी गेट से प्रवेश दिया जाता है। अभिभावकों ने भी व्यस्त हाईवे के किनारे बच्चों के खड़े रहने पर सवाल उठाते हुए इसे सुरक्षा की दृष्टि से अनुचित बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रार्थना सभा समाप्त होने के बाद प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती और शिक्षक गेट पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समय से कॉलेज पहुंचने की हिदायत दी। साथ ही भविष्य में देरी से आने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद छात्रों को कॉलेज में प्रवेश दिया गया।

बयान...
दबथुवा के कुछ छात्र पिछले कई दिनों से लगातार देर से कॉलेज पहुंच रहे हैं। प्रार्थना सभा शुरू होने के बाद गेट बंद कर दिया जाता है, ताकि सभा में किसी तरह का व्यवधान न हो। प्रार्थना सभा समाप्त होने के बाद छात्रों को चेतावनी देकर कॉलेज में प्रवेश दिया गया। अभिभावकों से भी बच्चों को समय से कॉलेज भेजने के लिए कई बार कहा जा चुका है। -जीत नारायण भारती, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed