फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students arrived at school wearing colorful costumes

विद्यार्थी रंग-बिरंगी वेशभूषा पहनकर विद्यालय पहुंचे

Thu, 14 Aug 2025 07:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
Students arrived at school wearing colorful costumes
डीपीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में राधा कृष्ण आदि बने छात्र छात्राएं। (स्त्रोत स्कू
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल प्राइमरी विंग ने स्वतंत्रता दिवस व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया। मक्खन मिश्री का भोग लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कक्षा नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थी रंग-बिरंगी वेशभूषा पहनकर विद्यालय पहुंचे, जिनमें कक्षा नर्सरी से कक्षा यूकेजी के विद्यार्थियों ने आजादी के अमर शहीदों की वेशभूषा पहनकर महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक, चंद्रशेखर आजाद, सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, वीर सावरकर व रानी लक्ष्मी बाई को सभी के समक्ष जीवंत कर दिया। बच्चे राधा रानी और कृष्ण की वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन



विद्यार्थियों को जन्माष्टमी का महत्व बताया
मवाना। रानी लक्ष्मी बाई विद्यालय में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थी राधा-कृष्ण की रंग-बिरंगी एवं सुंदर वेशभूषा धारण कर विद्यालय में उपस्थित हुए। बच्चों ने मनमोहक नृत्य और विविध रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने माखन-मिश्री का स्वाद भी लिया। प्रधानाचार्य रीतू शर्मा ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी का महत्व बताया। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से मिलने वाली प्रेरणा के बारे में बताया।
विज्ञापन





मनमोहक अदाओं से मन मोहा
बहसूमा। डीपीएम पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व कक्षा नर्सरी से प्रथम तक के छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया। परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और मनमोहक झांकियों से सजाया गया। बच्चों ने राधा और श्रीकृष्ण की वेशभूषा में मंच पर उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। अभिभावक और शिक्षक भावविभोर हो उठे। सुंदर पोशाक, मुकुट, बांसुरी और गहनों से सजे बच्चों की मनमोहक अदाओं और भाव-भंगिमाओं ने सभी का मन मोह लिया। सचिव जगदीश त्यागी ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, करुणा, मित्रता और धर्म के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed