{"_id":"a6335d1f3b2d394d159af2f23d37927d","slug":"student-union-elections-in-meerut-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव में 32 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव में 32 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन हुआ। पांच पदों के लिए 32 प्रत्याशियों ने ताल ठोंकी। कैंपस में माहौल पूरी तरह शांत रहा। हुजूम और समर्थकों को पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया था। एंट्री को लेकर समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक हुई।
बिना ढोल नगाड़े और शोरशराबे के नामांकन हुआ। चुनावी माहौल इस दफा ठंडा है। कैंपस में न तो ज्यादा छात्र हैं और न ही छात्र संगठनों को माहौल बनाने का अधिक वक्त मिला है। तीन प्रत्याशियों ने तीन पदों के लिए नामांकन किया है। महिला प्रत्याशी में सिर्फ दो ने उपाध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा है। मंगलवार को स्क्रूटनी और नाम वापसी होगी। उसके बाद पैनल फाइनल हो जाएंगे।
नामांकन का वक्त सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक का था। कैंपस में नामांकन होने के बावजूद छात्रों की संख्या एक्का दुक्का थी। गेट पर बिना आई कार्ड के एंट्री नहीं हुई। समर्थकों को मेन गेट के बाहर ही रोक दिया गया। प्रत्याशियों ने पैदल जाकर डीएसडब्ल्यू ऑफिस में नामांकन किया। अभी पैनल सिर्फ समाजवादी छात्रसभा ने घोषित किया है। एबीवीपी के कार्यकर्ता कैंपस में सक्रिय रहे।
विज्ञापन
उन्होंने व्यक्तिगत रूप से छात्रोें को नामांकन कराया। नाम वापसी के बाद एबीवीपी पैनल घोषित करेगी। नामांकन में एनएसयूआई नजर नहीं आई। अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष चार, महामंत्री आठ, संयुक्त सचिव आठ और कोषाध्यक्ष पद के लिए पांच छात्रों ने नामांकन किया। संजीत सिंह पटेल ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए नामांकन किया है। अविरल आनंद सिंह ने अध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त सचिव और आशीष उर्फ चीकू पंडित ने महामंत्री, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा है। कुछ डमी नामांकन भी हुए हैं। मंगलवार को नाम वापसी और स्क्रूटनी के बाद चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा।