{"_id":"998697e27c61d4991c7c22f30ff703d9","slug":"student-union-elections-in-meerut-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू में अभी नहीं होगी बैक परीक्षा, जानिए क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू में अभी नहीं होगी बैक परीक्षा, जानिए क्यों?
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 15 Nov 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू बैक परीक्षा 2015 की डेट बदलेगी। विवि ने 20 नवंबर से परीक्षा शुरू करने की योजना बना रखी थी। यह तिथि तय भी कर दी थी। लेकिन ऑनलाइन फार्म भरवाने के लिए दो बार डेट बढ़ानी पड़ी। 18 नवंबर तक कॉलेजों द्वारा विवि में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि रखी गई है। ऐसे में डेट का बढ़ना तय है। सूत्रों के मुताबिक दिसंबर के पहले सप्ताह में परीक्षा शुरू हो सकती हैं।
विवि ने इस साल बैक परीक्षा अलग से कराना का निर्णय किया है। ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया चल रही है। फार्म भरने की तिथि खत्म हो चुकी है। कॉलेजों में फार्म 16 नवंबर तक जमा होंगे। विवि में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है। ऐसे में 20 नवंबर तक विवि एडमिट कार्ड भी वेबसाइट पर अपलोड नहीं कर पाएगा।
मेरठ और सहारनपुर मंडल में एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। एडमिट कार्ड और परीक्षा की तैयारी के लिए एक सप्ताह दस दिन चाहिए। इस बीच विवि प्रशासन को कैंपस में 21 नवंबर को छात्रसंघ चुनाव कराना है। सूत्रों के मुताबिक परीक्षा दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
विज्ञापन
कॉलेजों को चुनाव का मौका
विवि कैंपस में तो छात्रसंघ चुनाव हो जाएगा। कॉलेजों ने तिथि तय नहीं की है। एक सप्ताह से दिवाली और अन्य त्योहार की छुट्टी चल रही हैं। सोमवार को कॉलेज खुलेंगे। कॉलेज एकसाथ चुनाव कराने पर सहमत हैं। अगले सप्ताह कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की डेट तय करेंगे। बैक परीक्षा पीछे हटने से वह डेट फाइनल कर सकेंगे। क्योंकि परीक्षा के दौरान चुनाव कराने में परेशानी होगी।