{"_id":"6995f1d968d03552010ca562","slug":"student-returning-after-taking-exam-beaten-up-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111664-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को पीटा
विज्ञापन
मवाना। गांव दयालपुर निवासी सौरभ शर्मा व उधम सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका भाई आर्यन शर्मा एएस इंटर काॅलेज से हाई स्कूल की परीक्षा देकर गांव निवासी विजय कुमार के साथ घर लौट रहा था। सुभाष चौक के पास गांव निवासी सात युवकों ने हाथों में लाठी डंडे व पंच आदि से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने उनको बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी पहले भी मारपीट कर चुके हैं।
-- -- -- -- -
दिल्ली जा रहा व्यक्ति लापता
मवाना। प्रीतनगर निवासी इंदीवर एडवोकेट ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके ससुर सुरेंद्र सिंह 17 फरवरी को मवाना से वापस अपने घर नरेला दिल्ली के लिए निकले थे। लेकिन घर नहीं पहुंचे। काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन की जांच कराने व तलाश कराने की मांग की है।