फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   student protest for copy recheking in CA

सीए में कॉपी रीचेकिंग की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्र

Thu, 26 Sep 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
student protest for copy recheking in CA
मेरठ। एकतरफ जहां अधिकतर परीक्षाओं में रीचेकिंग की सुविधा दी जा रही है वहीं, सीए जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में अभी भी रीचेकिंग नहीं है। इसको लेकर देश के तमाम जिलों में सीए के छात्र-छात्राएं धरना दे रहे हैं। मेरठ में भी बुधवार को छात्र-छात्राओं ने रीचेकिंग की मांग को लेकर धरना दिया।
विज्ञापन

सीएम अनुपम शर्मा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने ब्रांच चेयरमैन मेरठ को आईसीएआई अध्यक्ष नई दिल्ली को प्रेषित करते हुए ज्ञापन दिया। सीए अनुपम शर्मा ने बताया कि सीए के छात्र-छात्राएं तीन साल से 500 सौ रुपये जमा करके अपनी कॉपियां देख सकते हैं। इनमें नंबर रीकाउंटिंग की व्यवस्था है लेकिन रीचेकिंग अभी भी नहीं है। सीए अनुपम शर्मा का कहना है कि लगातार शिकायतें आ रही हैं कि जिन छात्र-छात्राओं के सवाल ठीक थे, उनको भी सही नंबर नहीं दिए गए। सबकुछ ठीक होते हुए भी छात्र-छात्राएं कुछ नहीं कर पाते हैं। ऐसे में सीए के छात्रों की भी दूसरी परीक्षाओं की तरह कॉपियों की रीचेकिंग कराई जाए। दो दिन से देश के तमाम जिलों में यही मांग की जा रही है। बुधवार को आंदोलन के तीसरे दिन मेरठ में मंगलपांडे नगर में मेरठ चैप्टर कार्यालय के बाहरी शांतिपूर्ण धरना दिया। इस मौके पर सीए प्रभात गुप्ता, सीए तरुण, सीए राजीव गुप्ता, सीए विजित जैन, अमित गुप्ता, समदर्शी सीए मौजूद रहे। इस दौरान मधुर खन्ना, अनुभव, हमजा, मोहित, मनीषा, इतिशा, पलक, शैलेंद्र, पंकज समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed