{"_id":"69ff3213f214de437201bd85","slug":"student-duped-of-rs-60000-on-the-pretext-of-investment-on-telegram-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105732-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर छात्र से 60 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर छात्र से 60 हजार की ठगी
Sat, 09 May 2026 06:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 09 May 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित ने थाना और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। छात्र से टेलीग्राम ऐप के जरिए निवेश पर अधिक रिटर्न का झांसा देकर साइबर ठगों ने करीब 60 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाना और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
दौराला के वार्ड आठ शिवपुरी निवासी रजत गौड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छात्र है। कुछ दिन पहले टेलीग्राम ऐप पर पंकज भारद्वाज आफिशियल नामक आईडी से संपर्क किया गया। आकर्षक स्कीम में निवेश करने पर अधिक लाभ का भरोसा दिलाया। झांसे में आकर उसने पहले 21 हजार रुपये बताए गए खाते में जमा कर दिए। इसके बाद दूसरी बार 38796 रुपये भी ट्रांसफर करा लिए गए। जब तीसरी बार रकम मांगी तो उसे शक हुआ। उसने निवेश और रिटर्न से संबंधित दस्तावेज मांगे लेकिन वह लगातार और पैसे भेजने का दबाव बनाने लगे। रकम वापस मांगने पर उन्होंने काल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। पीडि़त ने बताया कि पहली रकम एसबीआई खाते और दूसरी रकम यूको बैंक खाते में ट्रांसफर कराई गई। ठगी का एहसास होने पर उसने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।