फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student commits suicide by hanging himself in MSM College

लोहिया नगर के एमएसएम कॉलेज के छात्रावास में बीबीए का छात्र फांसी पर झूला मौत

Tue, 23 Feb 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Student commits suicide by hanging himself in MSM College
एमएसएम कॉलेज में छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन

खरखौदा। लोहिया नगर स्थित एमएसएम कॉलेज के छात्रावास में बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी होने पर कॉलेज प्रबंधन व साथी छात्रों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छात्रावास में पूछताछ की। कॉलेज प्रबंधन ने छात्र के परिजनों को सूचना दी है।
खरखौदा थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषि पाल सिंह के अनुसार, लोहिया नगर आवासीय कॉलोनी में मास्टर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज है। कॉलेज संचालक अरविंद शर्मा ने बताया कि कोलकाता के साल्ट लेक सिटी निवासी कौशांबी मंडल (22) पुत्र सुभाष मंडल बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह कॉलेज के छात्रावास में रह रहा था। एक सप्ताह पहले ही घर से लौटा था। कौशांबी मंडल के साथ कमरे में छात्र सागर भी रहता है।
विज्ञापन

सोमवार को बीबीए प्रथम वर्ष की इंटरनल परीक्षा थी। दोपहर करीब 12 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद कौशांबी और सागर लॉन में बैठे थे। इसी दौरान कौशांबी ने फोन पर मां से बात की। इसके बाद कमरे में चला गया। सागर के अनुसार, कौशांबी की मां की तबीयत खराब चल रही है। वह कोलकाता के ही एक अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ देर बाद सागर कमरे में पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सागर के कई बार आवाज देने पर भी कौशांबी ने गेट नहीं खोला। मामला संदिग्ध होने पर सागर ने छात्रावास के पीछे लगी खिड़की से झांककर अंदर देखा तो कौशांबी पंखे से लटका मिला। सागर के शोर मचाने पर अन्य साथी और प्रबंधन के लोग पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर कौशांबी को नीचे उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

कारणों का पता नहीं चला
छात्र के आत्महत्या की सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर जांच की। आत्महत्या से संबंधित कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने पर ही घटना के कारणों की जानकारी मिल सकेगी। -बृजेश कुमार सिंह, सीओ, किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed