फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student beaten up by home guard posted at CCS University, video goes viral

छात्र की सीसीएसयू में तैनात होमगार्ड ने की पिटाई, वीडियो वायरल

Fri, 22 Aug 2025 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Student beaten up by home guard posted at CCS University, video goes viral
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय छात्र सहायता केंद्र पर पीसी लेने पहुंचे दलित छात्र की सीसीएसयू में तैनात होमगार्ड ने पिटाई कर दी। पिटाई करने का वीडियो गुरुवार को वायरल हो गया। पीड़ित छात्र ने रजिस्ट्रार से मिलकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। छात्र ने आईजीआरएस पर भी आरेापी होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए विवि से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

छात्र हरीश के अनुसार वह पीसी लेने केंद्र पर पहुंचा था। भीड़ के कारण लाइन का पता नहीं चल पाया और वह आगे काउंटर पर पहुंच गया। जब उसका नंबर आया तो होमगार्ड विकल पाल मावी ने मारपीट की। छात्र ने होमगार्ड पर जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का भी आरोप लगाया है। छात्र हरीश गुरुवार को भीम आर्मी छात्रसभा के पश्चिम प्रभारी शान मोहम्मद के साथ रजिस्ट्रार डॉ.अनिल कुमार यादव से मिला। शान मोहम्मद ने कहा कि आरोपी होमगार्ड पहले भी कैंपस में तीन छात्रों के साथ अलग-अलग मारपीट कर चुका है। शान और हरीश ने कहा कि यह घटना कैंपस चौकी प्रभारी के सामने हुई। यदि कोई गलती हुई भी थी तो होमगार्ड को मारपीट और गाली देने का अधिकार किसने दिया। रजिस्ट्रार ने पूरे मामले में जांच कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान अजय चौधरी, आरफीन चौहान,वासु काजला, प्रेम कुमार, आसिम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed