फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Struggle and stone pelting between two sides in Sindhavali, five injured

सिंधावली में दो पक्षों में संघर्ष और पथराव, पांच घायल

Wed, 09 Mar 2022 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Struggle and stone pelting between two sides in Sindhavali, five injured
सिंधावली में दो पक्षों में संघर्ष और पथराव, पांच घायल
विज्ञापन

मोदीपुरम। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिंधावली गांव में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। धारदार हथियारों से हमला किया गया और पथराव भी हुआ। इसमें दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। बाद में एक पक्ष के लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने महिलाओं के अभद्रता और घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया। घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
एक पक्ष के लोगों के मुताबिक सिंधावली गांव निवासी सुरेंद्र का बेटा अमित सोमवार रात घर के बाहर चारपाई पर लेटा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के समयदीन, जमशेद और गुलबहार ने उस पर अभद्र टिप्पणी की। इसे लेकर कहाुसनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। बाद में दोनों पक्षों में संघर्ष बढ़ गया।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने 30 हजार रुपये भी छीनने का प्रयास किया गया और महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। इस मामले में समयदीन, जमशेद, गुलबहार, आकिल, राजू, समीर, शौकीन, हसीन और सुहैल सहित अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया गया। इसमें अमित, बिट्टू और सुमन सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दोनों पक्षों के कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस मामले में पथराव का वीडियो भी वायरल हो गई। मंगलवार को पीडित पक्ष और ग्रामीण हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही के नेतृत्व में मेरठ कप्तान के कार्यालय पहुंचे। इस मामले में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed