फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strong wind brought relief from heat, rain expected for two days

बदला मौसम का मिजाज, दो दिन बारिश के आसार

Sat, 05 Jun 2021 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Strong wind brought relief from heat, rain expected for two days
तेज हवा ने गर्मी से दिलाई राहत, दो दिन बारिश के आसार
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दोपहर तक तेज धूप खिली रही, लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। शनिवार और रविवार को बारिश के आसार बने हुए हैं।
मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार को शाम होते-होते मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाने और तेज हवा चलने से गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पांच और छह जून को बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम 71 व न्यूनतम आर्द्रता 46 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार चार किमी प्रति घंटा रही। उधर, आंधी की आशंका ने आम के बाग मालिकों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

एक्यूआई स्तर में हुई बढ़ोत्तरी
मेरठ का एक्यूआई स्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार का एक्यूआई 146 के स्तर पर पहुंच गया। बागपत का एक्यूआई 193, गाजियाबाद 191 और मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 175 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed