फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strike of farmers ended after SDM's assurance

एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त

Fri, 23 Oct 2020 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Strike of farmers ended after SDM's assurance
एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त
विज्ञापन

बहसूमा। सैफपुर-फिरोजपुर रामराज स्थित अनाज मंडी में धान कम दामों पर खरीदने के विरोध में बुधवार से जारी भाकियू और किसान सेना का बृहस्पतिवार को समाप्त कर दिया गया। बृहस्पतिवार को धरनारत किसानों के बीच एसडीएम मवाना पहुंचे और किसानों की समस्या सुनी। किसानों ने उन्हें मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिस पर एडीएम ने उन्हें जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
सैफपुर-फिरोजपुर रामराज में प्रदेश की सबसे बड़ी धान मंडी है। किसान नकुल अहलावत, सगीर त्यागी, सूबेदार मेजर सरदार जोगिंदर सिंह बांकुरा, किसान बलजीत सिंह बाजवा, कमलदीप, इंद्रमोहन, गुलजार आदि ने बुधवार को सेवा सहकारी समिति में धान न तौले जाने पर हंगामा किया था। अधिकारियों ने किसानों का धान तौलने की बात कहते हुए समझा-बुझाकर उन्हें शांत कर दिया था। किसानों का आरोप है कि व्यापारी अपनी मनमर्जी से धान खरीद रहे हैं। जिससे किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है। व्यापारी एमएसपी के रेट पर धान की खरीद नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम मवाना कमलेश कुमार गोयल धरनारत किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने कांटे की जांच करने तथा एमएसपी पर धान खरीदने की मांग की। एसडीएम उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या दूर नहीं की गई तो वह अनिश्चितकालीन धरना देने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed