फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strict action will be taken against those selling banned firecrackers.

Meerut News: प्रतिबंधित पटाखे बेचने पर होगी सख्त कार्रवाई

Fri, 10 Oct 2025 08:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 10 Oct 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those selling banned firecrackers.
सरधना। नगर व देहात क्षेत्र में प्रतिबंधित पटाखे बेचने वालों के खिलाफ पुलिस जल्द कार्रवाई करेगी। पुलिस पूर्व में दर्ज मुकदमों की जांच कर आरोपियों का सत्यापन करेंगी। प्रदेश में शासन निर्देश है कि प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। जिसके लिए प्रशासन को कार्रवाई के लिए सख्त निर्देश दिए गए है। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही क्षेत्र में प्रतिबंध होने के बाद भी कुछ लाेग कस्बे से लेकर देहात क्षेत्र के गांवों में पटाखे खुले आम बेच रहे है। जिसके चलते पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। अधिकारियों के निर्देश के बाद सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि जल्द ही कस्बे से लेकर देहात क्षेत्र के गांवों में अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही पूर्व में दर्ज मुकदमों में उन लोगों को तलाशा जा रहा है। जिनके नाम पटाखों के अवैध भंडारण में शामिल है। इसके बाद उनका सत्यापन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed