फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strict action against fake caste certificates is essential; the rights of eligible individuals must not be snatched away: Lav Kush Kumar

फर्जी जाति प्रमाणपत्रों पर सख्ती जरूरी, पात्र व्यक्ति का अधिकार नहीं छिनना चाहिए: लव कुश कुमार

Mon, 06 Jul 2026 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Strict action against fake caste certificates is essential; the rights of eligible individuals must not be snatched away: Lav Kush Kumar
- कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

- किसानों के लिए गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने पर दिया जोर
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य लव कुश कुमार ने कुलपति सभागार में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशकों एवं विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधियों से संवाद किया। साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान प्रदत्त अधिकारों सेवा सुरक्षा तथा उनके समक्ष आने वाली समस्याओं की विस्तार से जानकारी ली।
बैठक को संबोधित करते हुए लव कुश कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए जारी किए जाने वाले ऑनलाइन जाति प्रमाणपत्रों की नियुक्ति से पहले पूरी गंभीरता के साथ जांच होनी चाहिए। कहा, कई मामलों में फर्जी प्रमाणपत्रों के माध्यम से अपात्र लोग लाभ प्राप्त कर लेते हैं। जिससे वास्तविक पात्र व्यक्ति अपने अधिकार से वंचित रह जाता है। कहा, किसी भी स्थिति में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर किसी का हक नहीं छीना जाना चाहिए। यदि सही व्यक्ति को उसका अधिकार मिलेगा तो उसका परिवार आगे बढ़ेगा और सामाजिक न्याय की भावना मजबूत होगी। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्तायुक्त गन्ने का बीज उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में होना चाहिए। विश्वविद्यालय को ऐसी उच्च उत्पादकता वाली गन्ना प्रजातियों का बीज कम कीमत पर किसानों तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए ताकि किसान समय पर बुआई कर सकें और उनकी उत्पादन लागत भी कम हो। उन्होंने कहा कि किसानों के सामने अनेक चुनौतियां हैं, जिनका समाधान आधुनिक कृषि तकनीक उन्नत बीज और वैज्ञानिक खेती के माध्यम से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रदेश में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों के कारण प्रथम स्थान बनाए हुए है। छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिक्षण अनुसंधान प्रशिक्षण और कृषि तकनीकों के प्रसार से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय किसानों तक नई तकनीक और उन्नत कृषि पद्धतियां पहुंचाने के लिए भी लगातार कार्य कर रहा है।

संचालन निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण डॉ. यूपी शाही ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एसोसिएट डायरेक्टर प्रशासन एवं अनुश्रवण डॉ. पीके सिंह ने दिया।
इस दौरान कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह, वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, निदेशक प्रसार डॉ. सतेंद्र खारी, डॉ. आरएस सेंगर, डीन डॉ. विवेक कुमार, डीन डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. तरुण सरकार, डॉ. रश्मि, डॉ. जैनथा, डीएसडब्ल्यू डॉ. डीके सिंह, डीन डॉ. जयवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।----------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed