फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stress can be relieved only through mental health: Dr. Kabuka

मानसिक सेहत से ही तनाव दूर किया जा सकता है: डॉ. क्बुका

Mon, 02 Dec 2024 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Stress can be relieved only through mental health: Dr. Kabuka
मेरठ। मस्सिनो यूनिवर्सिटी केन्या ईस्ट अफ्रीका की मनोवैज्ञानिक डाॅ. एरिक क्बुका ने कहा कि मानसिक सेहत से व्यक्ति जीवन के तनावों से निपट पाता है। उन्होंने बताया कि कुछ संस्कृतियों अरब कल्चर, लेटिन अमेरिकन कल्चर, आदि में बीमारियों की पहचान अलग-अलग की जाती है। उनके समाधान के लिए कम्युनिटी स्तर पर प्रयास की जरूरत है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग, नेशनल एसोसिएशन ऑफ साइकोलॉजिकल साइंस इंडिया एवं मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मनोविज्ञान विज्ञान कांग्रेस के अंतिम दिन रविवार को ऑनलाइन माध्यम से डा. एरिक क्बुका द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेंटल हेल्थ में सांस्कृतिक विभिन्नताओं पर व्याख्यान दिया गया। इस दौरान पीयर प्रेशर, इमोशनल इंटेलिजेंस, मेंटल हेल्थ इश्यू आदि विषय पर प्रतिभा गियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रो. वाई विमला रही। डॉ. अल्पना अग्रवाल ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य बेहर बनाए रखने के लिए हमें खुद में ऐसे कौशल विकसित करने चाहिए, जिससे हम अपनी समस्याओं का समाधान कर सकें। प्रो. संजय कुमार ने बताया कि लोग मानसिक स्वास्थ्य पर बात करना कलंकित होना समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. एवीएस मदनावत, प्रो. राकेश कुमार, नेतराशा सिंह शेखावत, मोनूशीला, डॉ. रितेश कुमार नारायण आदि उपस्थित रहे। एमएचएम इंडिया नेशनल अवॉर्ड फॉर मेंटल हेल्थ सेन्टर के लिए डॉ. सम्यक जैन द्वारा संचालित इंडियन न्यूरो साइंस एवं हेडएक सेंटर को दिया गया। एमएचएम इंडिया अवॉर्ड फॉर विजनरी लीडर कलकत्ता की डॉ. टीनी दत्ता को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed