फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strength is vicious criminal, incident in many states

शातिर अपराधी है शक्ति, कई राज्यों में की वारदात

Sat, 01 Feb 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Strength is vicious criminal, incident in many states
मेरठ। हाई प्रोफाइल लोगों से लूट करने वाला दिल्ली का बदमाश शक्ति नायडू शातिर अपराधी है। वह अब तक कई राज्यों में वारदात कर चुका है। उसी ने दिल्ली के एसीपी ललित मोहन नेगी और मेरठ के इंस्पेक्टर विपिन कुमार की हत्या करने की प्लानिंग की थी। लेकिन हनी की हत्या से बदमाशों की पोल खुल गई। इसकी जानकारी होने पर मेरठ और दिल्ली पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस हिरासत में आरोपी तिलकराज और ऋतुराज से पूछताछ करने दिल्ली पुलिस भी मेरठ पहुंची।
विज्ञापन

राज कुंदरा से की थी लूट
शक्ति नायडू ने तिलकराज, हनी समेत 14 बदमाशों के साथ मिलकर 28 जनवरी 2014 को दिल्ली में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंदरा से आठ करोड़ की लूट की थी। मामले में दिल्ली की स्पेशल सेल ने शक्ति नायडू, तिलकराज व हनी को गिरफ्तार किया था। स्पेशल सेल के एसीपी ललित मोहन ने शक्ति नायडू पर मकोका की कार्रवाई कराई थी। इसके चलते शक्ति ने एसीपी को मारने की प्लानिंग बना ली।
विज्ञापन

पैरोल पर आया और हुआ लापता
शक्ति नायडू दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। एक साल पहले वह पैरोल पर आया था। उसके बाद लापता हो गया। शक्ति नायडू ने तिलकराज व हनी समेत पुराने साथियों के संपर्क किया। इसके बाद फिर से लूटपाट शुरू कर दी। शक्ति ने एसीपी की हत्या के लिए गिरोह को बढ़ाना शुरू कर दिया। इसी के चलते मेरठ के इंस्पेक्टर की हत्या का ऑफर उसने स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक, शक्ति ने हनी और तिलकराज को इंस्पेक्टर की हत्या करने की जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही से है शक्ति की दोस्ती
पुलिस के मुताबिक, हिरासत में दोनों आरोपियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने शक्ति नायडू की दोस्ती है। जो उसके लिए हथियार और सेटिंग से सरेंडर की प्लानिंग करता है। सिपाही का नाम आरोपियों ने बताया। दिल्ली पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। अपराधी शक्ति नायडू के पास कई अत्याधुनिक हथियार हैं। तिलकराज, हनी को भी उसने पिस्टल दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed