फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stray dogs wreak havoc from cities to villages, lives confined to homes

Meerut News: शहर से देहात तक लावारिस कुत्तों का कहर, घरों में कैद जिंदगी

Mon, 06 Apr 2026 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs wreak havoc from cities to villages, lives confined to homes
मेरठ। शहर से लेकर देहात तक लावारिस कुत्तों की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। हालात इतने भयावह हैं कि बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। हर गली, नुक्कड़ और चौराहे पर कुत्तों के झुंड नजर आते हैं। ये राहगीरों पर अचानक हमला कर उनकी जान खतरे में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

हापुड़ रोड, दिल्ली रोड, गढ़ रोड, सदर बाजार, पल्लवपुरम, गंगानगर और कंकरखेड़ा समेत कई प्रमुख इलाकों के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी कुत्तों की दहशत साफ देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्ते आए दिन राह चलते लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर रहे हैं। कई मामलों में बच्चों को निशाना बनाए जाने से अभिभावकों में डर बना हुआ है। इस गंभीर समस्या पर प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।
विज्ञापन

अमर उजाला के मेरी आवाज सुनो काॅलम में भी कुत्तों के हमलों की शिकायतें की गई हैं। स्थानीय लोग पुष्पेंद्र, ओमपाल, मनवीर ने कहा कि यदि जल्द ही इस पर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और बिगड़ सकती है। उन्होंने नगर निगम और संबंधित विभागों से तत्काल अभियान चलाकर लावारिस कुत्तों को पकड़ने और लोगों को राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कुत्तों के हमलों की प्रमुख घटनाएं
14 नवंबर : कंकरखेड़ा के जटौली गांव में लावारिस कुत्ते ने आठ वर्षीय बच्ची कनक पर हमला कर दिया था। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। कुछ दिन बाद बच्ची की मौत हो गई थी।

18 फरवरी : ब्रह्मपुरी में सड़क किनारे ओमवीर सो रहे थे। लावारिस कुत्तों के झुंड ने मुंह पर हमला नोच दिया था। हमले में ओमवीर घायल हो गए थे।
18 मार्च : संजय कॉलोनी निवासी लवी कुमार पर लावारिस कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था। हमले में लवी गंभीर रूप से घायल हो गया था। कुछ दिन बाद लवी की मौत हो गई थी।


24 मार्च : बेगमपुल चौकी के खानाबदोश परिवार के एक डेढ़ वर्ष के बच्चे सीते को रात को सोते समय लावारिस कुत्तों का उठाकर ले गया था। कुत्तों ने बच्चे को नोचकर घायल कर दिया था। बच्चे की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed