फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stray dogs create panic in Jhitkari, bite three children

Meerut News: झिटकरी में लावारिस कुत्तों का आतंक, तीन बच्चों को काटा

Wed, 30 Sep 2026 09:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Stray dogs create panic in Jhitkari, bite three children
सरधना। घायल आयुष। संवाद
ग्राम प्रधान के सात वर्षीय बेटे पर हमला, शरीर पर 16 से ज्यादा जगह काटने के निशान, ग्रामीणों की कुत्तों को पकड़वाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। झिटकरी गांव में बुधवार को लावारिस कुत्ते के हमले से तीन बच्चे घायल हो गए। इनमें ग्राम प्रधान का सात वर्षीय बेटा भी शामिल है। कुत्ते ने बच्चे के हाथ, पैर और कमर समेत शरीर के कई हिस्सों पर काटकर घायल कर दिया। परिजन तीनों घायल बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उन्हें एंटी रेबीज टीका लगाया गया। एक ही दिन में तीन बच्चों पर हुए हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
ग्राम प्रधान रिंकू ने बताया कि उनका सात वर्षीय बेटा आयुष बुधवार को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान लावारिस कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को 16 से अधिक जगह काट लिया। उसके बाएं हाथ, पैर और कमर पर भी चोटें आई हैं। बच्चे के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को भगाया। इसके बाद उसे सीएचसी ले जाकर उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, कुत्ते ने गांव निवासी नंदू सिंह के आठ वर्षीय बेटे अमरीश के पैर में भी काट लिया। इसके बाद शाम को छह वर्षीय अर्पित पुत्र टिंकू पर हमला कर उसके पैर में काटकर घायल कर दिया। तीन बच्चों के घायल होने से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुत्ते आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से अभियान चलाकर लावारिस कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि बच्चों और ग्रामीणों को हमलों से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि कुत्ते के काटने से घायल तीनों बच्चों को अस्पताल लाया गया था। सभी का प्राथमिक उपचार करने के साथ एंटी रेबीज वैक्सीन/सीरम लगाया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में बच्चों का उपचार किया गया और आवश्यक सावधानियों की जानकारी परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed