फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Storms and rain have knocked out power from the city to the countryside.

Meerut News: आंधी और बारिश ने शहर से देहात तक गुल कर दी बिजली

Mon, 04 May 2026 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Storms and rain have knocked out power from the city to the countryside.
- शहर के कई इलाकों में दस घंटे बिजली पानी को परेशान रहे लोग
विज्ञापन

- 40 से अधिक गांवों में फाल्ट के कारण आपूर्ति हुई बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर से देहात तक रविवार देर रात आंधी और बारिश के कारण अधिकतर इलाकों में पांच से 10 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते कई क्षेत्रों में बिजली के साथ पेयजल संकट भी गहरा गया।
आंधी के कारण कई जगह बिजली के तार टूट गए। कहीं फाल्ट के कारण समस्या बनी रही। कुछ जगहों पर पेड़ों की शाखाएं बिजली के तारों के ऊपर गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। शहर में कहीं पांच घंटे तो कहीं 10 घंटे तक बिजली नहीं रही। देवलोक काॅलोनी में 10 घंटे तक बिजली नहीं रही। मोदीपुरम क्षेत्र में भी यही हाल रहा। देहात में 40 से 50 गांवों में पूरी रात बिजली नहीं आ सकी। यहां लोग पानी तक के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन

शहर में लेडीज पार्क, मंगल पांडे नगर, गंगानगर, शास्त्रीनगर, जागृति विहार, सिविल लाइन बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में तो लोगों को 8 से 10 घंटे तक बिजली नहीं मिल सकी। कहीं एहतियात के लिए 33 केवी लाइन को बंद किया गया तो कहीं पर फाल्ट के कारण बिजली नहीं मिल सकी। सर्वाधिक 33केवी बिजली लाइन पर फाल्ट होने से परेशानियां हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट लुक्स बिजलीघर से जुड़े इलाके में फूलबाग कॉलोनी के पास नाले के निकट बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से तार टूट गए थे। इस कारण बाधित बिजली आपूर्ति सुबह करीब दस बजे चालू हो पाई। वीआईपी क्षेत्र सिविल लाइन इलाके में भी अफसरों से लेकर आम उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ा। मंगलपांडे नगर में दो स्थानों पर तार टूट गए थे। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब 10:15 बजे बिजली आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू हो पाई।
बाईपास पर 33केवी लाइन में हुआ फाल्ट
बाईपास पर 33केवी लाइन में फाल्ट के कारण मोहकमपुर, उद्योगपुरम समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों के इन्वर्टर और फोन पर डाउन हो गए। बाईपास पर 11 केवी लाइनों पर भी कई स्थानों पर जंपर उड़ गए। एक अन्य स्थान पर पेड़ की टहनियां बिजली आपूर्ति लाइन गिरी। इंसुलेटर टहनियों से टच होने के कारण शाॅर्ट होकर जल गया। इसे ठीक कर सुबह बिजली आपूर्ति सुचारू की गई।
व्यापारी पुनीत शर्मा ने बताया कि पीएल शर्मा रोड-बेगमबाग इलाके में करीब दस घंटे बिजली-पानी संकट से लोग परेशान रहे। इन्वर्टर तक फेल हो गए थे। दूसरी ओर, घंटाघर क्षेत्र के व्यापारी अकरम कुरैशी ने बताया कि रविवार रात में आंधी-बारिश आने से पहले ही 11:20 बजे बिजली गुल हो गई थी। जो सोमवार सुबह करीब 5:15 बजे आई। सुबह ग्यारह बजे फिर बिजली गुल हुई, जो शाम को करीब चार बजे आई।
-----
गंगानगर और बेगमपुल क्षेत्र में भी रहा बुरा हाल
गंगानगर के कुछ इलाकों में तो लोगों ने 11 घंटे से भी ज्यादा बिजली संकट झेला। मुख्य अभियंता जोन-1, मुख्य अभियंता जोन-1, अधीक्षण अभियंता शहर, देहात सभी अधिकारी बिजली आपूर्ति को सुचारू करने में जुटे रहे। अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद ने कहा तेज आंधी एवं बारिश के चलते रात में जगह-जगह फाल्ट होने से आपूर्ति प्रभावित हुई। रात से लेकर सुबह तक पेट्रोलिंग कराकर फाल्ट ठीक कराए गए। कर्मचारियों की टीमें लगाकर फाल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू कराती रहीं। वहीं, बेगमपुल व्यापार संघ के महामंत्री पुनीत शर्मा ने बताया कि पीएल शर्मा रोड (सिविल लाइन) क्षेत्र में रविवार रात 12 बजे बिजली गुल हो गई और सात घंटे बाद भी नहीं आई।
इन क्षेत्रों में गुल रही बिजली
मंगल पांडेनगर, गढ़ रोड, जागृति विहार, प्रेम प्रयाग, मोती प्रयाग, सत्यम शिवम सुंदरम, हनी गोल्फ ग्रीन कॉलोनी, शास्त्रीनगर, हापुड़ रोड, जाकिर कॉलोनी, मोदीपुरम, रुड़की रोड, कंकरखेड़ा, सदर, बेगमपुल, पीएल शर्मा रोड, बागपत रोड, दिल्ली रोड, शारदा रोड, ब्रहमपुरी, माधवपुरम, लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, चमड़ा पैठ, बच्चा पार्क, छिपी टैंक, पांडवनगर समेत विभिन्न इलाकों में लोग बिजली-पानी संकट से परेशान रहे।

चेकिंग टीम पर हमला, लाइनमैन से मारपीट
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र के काजीपुर गांव में चेकिंग के दौरान उपभोक्ता ने बिजली टीम पर हमला कर दिया। लाइनमैन से मोबाइल छीनकर कर फोटो-वीडियो डिलीट कर दिए। थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि काटे गए बिजली कनेक्शन की जांच एवं बिजली चोरी रोकने के लिए टीम काजीपुर गांव में चेकिंग के लिए गई थी। दो दिन पहले हुई चेकिंग कार्य में एसडीओ रामकरण, जेई गुरुदेव सिंह एवं लाइनमैन नूर मोहम्मद शामिल था। आरोप है कि चेकिंग के दौरान कुछ लोगों ने टीम का विरोध किया और टीम पर हमला कर लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। लाइनमैन नूर मोहम्मद का गला दबाते हुए मोबाइल छीन लिया गया। मोबाइल में बिजली चोरी किए जाने की वीडियो और फोटो डिलीट कर दिए। टीम की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर लोहियानगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। मुख्य अभियंता गुरजीत सिंह ने कहा कि टीम के साथ ऐसी घटनाएं चिंताजनक हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed