फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Storm and rain brought relief from heat, mango and vine crops were damaged

आंधी-बारिश ने दी गर्मी से राहत, आम और बेल वाली फसलों को नुकसान

Mon, 26 May 2025 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain brought relief from heat, mango and vine crops were damaged
इकरार अहमद.....लाल कुर्ती स्थित फवारा चौक पर बारिश से हुआ जल भराव
मोदीपुरम। पिछले दो-तीन दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद रविवार तड़के आंधी और बारिश ने काफी राहत तो दी, लेकिन बिजली कटौती, जलभराव की समस्या के साथ ही आम और बेल वाली फसलों को नुकसान भी हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 28 मई तक ऐसे ही मौसम के आसार हैं।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी आंधी बारिश तो कभी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। शनिवार का दिन भी गर्म रहा और उमस के चलते लोग परेशान रहे, लेकिन रविवार तड़के बिजली की तेज चमक के साथ मौसम बदल गया और तेज बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। बारिश होने से छह डिग्री तापमान नीचे आया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 28 मई तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। बीच-बीच में बारिश और उमस का असर दिखाई देगा। तेज हवा और आंधी के साथ मौसम बदलेगा और 10 से 20 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश के होने से आम की फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट दर्ज की गई। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 66 दर्ज किया गया। गंगानगर में 86, जयभीम नगर में 81, पल्लवपुरम में 52, बेगमपुल 69, दिल्ली रोड 78 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed