फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stone pelting and firing in dog dispute, two injured

कुत्ते को लेकर विवाद में पथराव और फायरिंग, दो घायल

Wed, 20 Oct 2021 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting and firing in dog dispute, two injured
कुत्ते को लेकर विवाद में पथराव और फायरिंग, दो घायल
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट के अहमद नगर गली नंबर छह में मंगलवार सुबह रिक्शा से कुत्ते की टक्कर लगने के बाद बखेड़ा हो गया। क्षेत्र में रहने वाले एक दबंग ने रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं भांजा बचाव कराने पहुंचा तो उसकी भी धुनाई कर डाली। बाद में दोनो पक्षों के बीच पथराव हो गया। इस दौरान तमंचे से फायरिंग की गई। इसमें एक गोली रिक्शा चालक और दूसरी गोली राहगीर को लग गई। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। लिसाड़ी गेट पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं।
अहमद नगर निवासी शमशाद रिक्शा चलाता है। मंगलवार सुबह वह गली नंबर छह से रिक्शा लेकर जा रहा था। इस दौरान रिक्शा के आगे कुत्ता आ गया और रिक्शा की टक्कर से घायल हो गया। आरोप है कि इसके विरोध में हाशिम ने रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। उसका भांजा शावेज बीचबचाव के लिए आया तो हाशिम ने उसको भी पीटा। भांजे के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनो पक्षों में पथराव हो गया। इसी दौरान तमंचे से हाशिम ने गोली चला दी। जिसमें एक गोली शमशाद जबकि एक राहगीर सर्फुद्दीन निवासी श्याम नगर के पैर में गोली लग गई। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी की। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पहले घटना को संदिग्ध बताया
सुबह घटना के बाद पुलिस ने इस मामले को संदिग्ध बताया। अधिकारियों तक मामला पहुंचा, तब जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।
पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश सीओ कोतवाली को दिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घायलों की हालत ठीक है।
विनीत भटनागर, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed