फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stolen vehicles were being bought near the police post

पुलिस चौकी के पास खरीदे जा रहे थे चोरी के वाहन

Mon, 29 Nov 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Stolen vehicles were being bought near the police post
पुलिस चौकी के पास खरीदे जा रहे थे चोरी के वाहन
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट पुलिस और एसओजी ने पुलिस चौकी जाकिर कॉलोनी के पास ही चोरी के लक्जरी वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पांच आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। चोरी किए गए तीन वाहन बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में रहीसुद्दीन उर्फ रहीस चड्डी निवासी पूर्वा फैय्याज अली थाना देहली गेट, सलीम कुरैशी उर्फ सलीम चावल निवासी जली कोठी थाना देहली गेट, आरिफ उर्फ डोरीमोन निवासी सब्जी मंडी कोटला थाना देहली गेट को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी की तीन लक्जरी कार बरामद हुई है। उधर, सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि दूसरे शहरों और राज्यों में वाहन बेचे जा रहे थे। इस क्षेत्र में पहले भी वाहन चोर गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस चौकी के पास ही चोरी के वाहनों का अवैध कारोबार चलने से पुलिस की निगरानी पर भी सवाल उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed