फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stolen vehicles being cut into houses in Sotiganj, two arrested

Meerut News: सोतीगंज में घरों में काटे जा रहे चोरी के वाहन, दो गिरफ्तार

Sun, 24 Nov 2024 06:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Stolen vehicles being cut into houses in Sotiganj, two arrested
मेरठ। भावनपुर पुलिस ने वाहन चोरी के दो आरोपियों अरशद व साजिद को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी की तीन बाइक और एक स्कूटी के अलावा बड़ी मात्रा में वाहनों के स्पेयर पार्ट्स बरामद किए हैं। दोनों आरोपी वाहन चोरी कर सोतीगंज स्थित अपने घरों में वाहन काटते थे। इसके बाद बाजार में स्पेयर पार्ट्स बेच देते थे। अरशद के खिलाफ मेरठ के अलावा गाजियाबाद और दिल्ली में 17 व साजिद के खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि भावनपुर थाना पुलिस और एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने शुक्रवार रात गंगानगर की ओर एमडीए कॉलोनी के पास से स्कूटी और बाइक सवार दो लोगों को रोककर जांच की। इनके पास मिली स्कूटी और बाइक चोरी की निकली। दोनों ने अपने नाम सोतीगंज के मोहल्ला कुम्हार जगदीशपुरी निवासी अरशद और पुलिस चौकी वाली गली निवासी साजिद उर्फ नेपाली बताए। पुलिस ने थाने ले जाकर दोनों से सख्ती से पूछताछ की।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक अपाचे और केटीएम व स्पेयर पार्ट्स इनके अन्य साथी के घर थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र से बरामद किए। आरोपियों ने बताया कि वह अपने साथ के साथ मिलकर वाहन चोरी कर अपने घरों में काटते हैं। इसके बाद स्पेयर पार्ट्स कबाड़ियों को बेच देते हैं। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के साथी को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सौ से ज्यादा वाहन हो जाते हैं चोरी



मेरठ में पांच सौ से ज्यादा वाहन अब भी पूरे साल में चोरी हो जाते हैं। पुलिस कई बार वाहन चोरों को पकड़कर खुलासा कर चुकी है। इसके बावजूद वाहन चोरियों पर लगाम नहीं लग पा रही है।

कई कबाड़ियों के गोदाम और कोठियों की हो चुकी है कुर्की
पूर्व एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सोतीगंज में वाहनों का कटान बंद कराया था। यहां दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों से चोरी हुए वाहनों का कटान हुआ करता था। सोतीगंज के कबाड़ी हाजी गल्ला और देहली गेट थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी हाजी इकबाल, हाजी गल्ला, हाजी इकबाल और मन्नू कबाड़ी आदि पर कार्रवाई कर पुलिस इनकी करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर चुकी है।



रक्षा संपदा अधिकारी ने भी दर्ज कराया था मुकदमा

हाजी गल्ला ने कैंट बोर्ड की दो हजार वर्ग मीटर से ज्यादा जमीनों पर कब्जा करके गोदाम बना रखा था। जिसकी कीमत बीस करोड़ रुपये आंकी गई थी। कैंट बोर्ड की इस जमीन की पड़ताल कर रक्षा संपदा विभाग की तरफ से हाजी गल्ला पर जमीन कब्जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed