{"_id":"60f881bf8ebc3e6d0857d1a9","slug":"stolen-bike-for-party-meerut-news-mrt5484336185","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई के छात्र ने दोस्तों संग मिलकर चुराई बाइक, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई के छात्र ने दोस्तों संग मिलकर चुराई बाइक, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी करने के लिए आईटीआई ने दोस्तों संग चुराई बाइक
मेरठ। पार्टी करने के लिए आईटीआई का छात्र बाइक चोर बन गया। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बाइक चुराई और उसे बेचने की योजना बना ली। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, शास्त्री नगर के-ब्लाक निवासी विकास शर्मा सिविल लाइन के प्रभात नगर स्थित सैमसंग कंपनी के ऑफिस में काम करता है। मंगलवार को विकास ने अपनी बाइक ऑफिस के बाहर खड़ी की और अंदर चले गए। इसी दौरान बाइक चोरी हो गई। पुलिस को बुलाकर सीसीटीवी कैमरे चेक कराए गए तो तीन संदिग्ध कैद हो गए।
जल्द ही एक संदिग्ध की पहचान बाइक मिस्त्री के रूप में हो गई और उसे दबोच लिया गया। उसके दो साथी भी हिरासत में लिए गए। तीनों की पहचान जतिन निवासी नंगलाबट्टू, आशीष निवासी प्रभात नगर और हर्ष निवासी कंकरखेड़ा के रूप में हुई। आशीष आईटीआई का छात्र है। उसने बताया कि बाइक चुराकर वह मिस्त्री दोस्त जतिन की दुकान पर ले गए। उसके पार्ट्स बेचने की योजना थी ताकि पार्टी कर सकें। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि बुधवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों बाइक के पार्ट्स किसे बेचने वाले थे।