फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sticks were used in wedding processions During the procession in Bijnor

बरात में बवाल: चढ़त के दौरान बरातियों में चले लाठी-डंडे, छह से अधिक लोग घायल; नाचने के दौरान बिगड़ी बात

Sat, 01 Mar 2025 10:00 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, स्योहारा (बिजनौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, स्योहारा (बिजनौर) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 01 Mar 2025 10:00 PM IST
सार

बिजनौर जिले में चढ़त के दौरान बरातियों के बीच ही जमकर बेल्ट व डंडे चले। इसके बाद बरात की बस में ही घुसकर मारपीट की गई।  बस के शीशे तोड़कर युवक फरार हो गये।
 

विज्ञापन
sticks were used in wedding processions During the procession in Bijnor
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जिले में एक बरात में चढ़त के दौरान बरातियों के बीच ही जमकर बेल्ट व डंडे चले। इसके बाद बरात की बस में ही घुसकर मारपीट की गई। बस के शीशे भी तोड़ दिये गये। बस परिचालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर ग्राम मंडोरी निवासी सुबोध पुत्र शांति प्रसाद की बरात क्षेत्र के ही ग्राम जयरामपुर गई हुई थी। दोपहर बाद बरात में शामिल दूल्हे के देहरादून निवासी दोस्त व गांव के युवक चढ़त के दौरान नाच गाना कर रहे थे। इसी बीच कुछ युवकों ने एक-दूसरे पर कचरा फेंकना शुरू कर दिया, जिस कारण देहरादून के युवक व बरात में आए ग्रामीण युवक आपस में भिड़ गये। दोनों पक्षो के बीच जमकर लात-घूंसे व बेल्ट चली। बरात में शामिल बुजुर्गों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। 
विज्ञापन


शाम लगभग साढ़े छह बजे दूल्हे की जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। बाकि बराती बस में बैठकर वापस गांव मंडोरी लौट रहे थे। गांव जयरामपुर से बस आधा किमी ही चली थी कि ग्राम मकसूदपुर के पास देहरादून के युवकों ने बस को रोककर अंदर बैठे युवकों के साथ जमकर मारपीट की। विरोध करने पर बस परिचालक इकरामुद्दीन पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ग्राम मुजाहिदपुर थाना नूरपुर के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। बस के शीशे तोड़कर फरार हो गये। घटना में ग्राम मंडोरी निवासी आधा दर्जन युवक घायल हो गये। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुरजीत सिंह का कहना है कि बस मालिक की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed