फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sticks were used during a quarrel in Mandhiyai, many people including a woman were injured

मंढियाई में कहासुनी में लाठी-डंडे चले, महिला सहित कई घायल

Fri, 12 Sep 2025 10:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Sticks were used during a quarrel in Mandhiyai, many people including a woman were injured
गांव खेडी मनिहार में युवक को गोली मारने का प्रयास करने वाला आरोपी भागते हुए। (स्त्रोत सोशल मीडि
सरधना। गांव मंढियाई में बृहस्पतिवार रात मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मंढियाई निवासी मोनू पुत्र मंटू मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। बृहस्पतिवार रात उसके परिवार के साथ पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे, लोहे की रॉड से हमला शुरू हो गया। हमले में मोनू, उसका बेटा कमल और पत्नी मोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने मोनू की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया।

गांव खेडी मनिहार में युवक को गोली मारने का प्रयास करने वाला आरोपी भागते हुए। (स्त्रोत सोशल मीडि

गांव खेडी मनिहार में युवक को गोली मारने का प्रयास करने वाला आरोपी भागते हुए। (स्त्रोत सोशल मीडि

गांव खेडी मनिहार में युवक को गोली मारने का प्रयास करने वाला आरोपी भागते हुए। (स्त्रोत सोशल मीडि

गांव खेडी मनिहार में युवक को गोली मारने का प्रयास करने वाला आरोपी भागते हुए। (स्त्रोत सोशल मीडि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed