फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   STF will inquire in case of online fraud in sahranpur, Nepali citizens on remand

नेपाली नागरिकों को 72 दिन की रिमांड पर लिया, करोड़ों की ऑनलाइन ठगी के मामले में पूछताछ करेेगी एसटीएफ  

Wed, 11 Nov 2020 06:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 Nov 2020 06:59 PM IST
सार

  • - करोड़ों की ऑनलाइन ठगी के मामले में एसटीएफ करेेगी पूछताछ
  • - अदालत से जेल से लाने और वापस ले जाने तक वीडियो रिकार्डिंग के दिए निर्देश

विज्ञापन
STF will inquire in case of online fraud in sahranpur,  Nepali citizens on remand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेटीएम के माध्यम से करोड़ों के ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन ठगी के मामले में एसटीएफ ने दो नेपाली नागरिकों को पूछताछ के लिए 72 घंटे की रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान जेल से आने और वापस ले जाने तक वीडियो रिकार्डिंग करने के भी निर्देश दिए हैं। एसटीएफ को उम्मीद है कि ये नेपाली नागरिक ही करोड़ों रुपये की ठगी का राज खोल सकते हैं।
विज्ञापन


नगर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने पिछले सप्ताह ठगी के खेल में दो नेपाली नागरिकों भानू और पदमराज सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरोह का सरगना मध्य प्रदेश के इंदौर का हवाला कारोबारी और माफिया अमित सोनी बताया जा रहा है। कई तरह के खेलों में हार जीत के नाम पर सट्टा लगाने के अलावा फर्जी स्कीमों में निवेश के नाम पर यह गिरोह ठगी करता रहा है।
विज्ञापन

अमित के गुर्गों के गायब होने पर बढ़ा था शक
अमित सोनी के गुुर्गे माने जाने वाले अलीबाबा उर्फ निखिल अरोड़ा और सत्यम फरार चल रहे हैं। इनमें अलीबाबा इंदौर और सत्यम दिल्ली का रहने वाला है।

फर्जी सिम को एक्टिवेट करने से लेकर आनलाइन ठगी की रकम पहुंचाने तक के नेटवर्क में इनके साथ ही दोनों नेपाली नागरिक भी सक्रिय रहे। ये नेपाली नागरिक भी दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित अमित के फ्लैट नंबर 606 सिल्वर आर्च अपार्टमेंट से ही ठगी और सट्टे की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

अब तक ये आरोपी हुए हैं गिरफ्तार
नेपाली नागरिक भानू और पदम के अलावा हरदीप सिंह उर्फ गौरव बेदी, कुलदीप सिंह बेदी, अमन पोपली, गौरव गुंबर उर्फ काकू निवासी नुमाईश कैंप, अमन गर्ग निवासी माधव नगर, सन्नी उर्फ तेजेंद्र सिंह निवासी पंजाबी बाग, अंकित त्यागी निवासी गोशाला रोड और मुमताज उर्फ छम्मकछल्लो निवासी रमजानपुरा हैं।

पूछताछ से नेटवर्क खंगालने में मिलेगी मदद
एसएसपी डॉ. एस चनप्पा का कहना है कि आनलाइन ठगी के बड़े और जटिल गिरोह का नेटवर्क खंगालने के लिए ही इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया है। आरोपियों को रिमांड पर पूछताछ पर लेने के बाद ही कुछ और राज खुलने की संभावना है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed