फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   STF raid on fake finance company, 13 arrested including owner

फर्जी फाइनेंस कंपनी पर STF की रेड, मालिक सहित 13 गिरफ्तार

Wed, 20 Dec 2017 02:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 20 Dec 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
STF raid on fake finance company, 13 arrested including owner
फर्जी फाइनेंस कंपनी पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मेरठ में फर्जी फाइनेंस कंपनी के ऑफिस पर छापा मारा। कंपनी के संचालक समेत 13 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि कंपनी द्वारा लोन देने के नाम पर ठगी की जा रही थी।

विज्ञापन


सीओ एसटीएफ बृजेश कुमार ने बताया कि कई दिनों से मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि ईव्ज चौराहे के पास सिग्नेचर प्लस के नाम से फाइनेंस कंपनी में लोन दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही है। अलीगढ़ निवासी सुमित कुमार ने ठगी की शिकायत की थी। एसटीएफ ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि फाइनेंस कंपनी का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। फर्जी तरह से फाइनेंस कंपनी चलाई जा रही है। मंगलवार शाम सीओ के अलावा इंस्पेक्टर एसटीएफ धर्मेंद्र यादव की टीम ने फाइनेंस कंपनी पर छापा मारा। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन


पढ़ें : रेड पड़ी तो मुंह छिपाकर बैठ गईं युवतियां, कस्टमर को ऐसे बना लेती थी शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल से गोरखधंधा

STF raid on fake finance company, 13 arrested including owner
13 युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सीओ ने बताया कि करीब डेढ़ साल से किराए के भवन में यह फर्जी फाइनेंस कंपनी चलाई जा रही थी। मुख्य आरोपी सोनू गुर्जर निवासी रोहटा रोड़ थाना टीपीनगर और सुहेल उर्फ इरफान निवासी मेदपुर थाना भावनपुर व 11 अन्य युवकों को गिरफ्तार कर कोतवाली थाने भेज दिया गया। आरोपियों ने वेस्ट यूपी के अलावा पूर्वांचल में भी अलग-अलग जिलों में फर्जी फाइनेंस कंपनी खोल रखी हैं। मौके से 12 युवतियों को भी हिरासत में लिया गया था। जिनसे पूछताछ में पता चला कि वह तो यहां सिर्फ नौकरी करती हैं। जिन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह हुआ बरामद
पकड़े गए आरोपियों से 23 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, सौ से अधिक शपथ पत्र, रजिस्टर और लोन संबंधी कागजात बरामद किए गए हैं। एसटीएफ की तरफ से कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed