फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   stepbrother brutally murdered after the kidnapping in meerut, the accused arrested

मां की नफरत का बेटे से लिया बदला, सौतेले भाई की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2020 10:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Jul 2020 10:46 AM IST
सार

  • सौतेले भाई की अपहरण के बाद चाकू गोदकर हत्या 
  • 50 लाख के प्लॉट और पारिवारिक विवाद में सौतेले भाई ने की वारदात

विज्ञापन
stepbrother brutally murdered after the kidnapping in meerut, the accused arrested
मृतक अरमान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में 50 लाख के प्लॉट और पारिवारिक विवाद में सौतेले भाई फतेल्लाहपुर निवासी अरमान सैफी (14) की अपहरण के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को अरमान का शव बिजली बंबा बाईपास के पास से बरामद कर हत्यारोपी अरमान के सौतेले भाई समीर उर्फ सोनू (25) पुत्र नौशाद और पड़ोसी शाहरुख (24) को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह के अनुसार फतेल्लाहपुर निवासी नफीसा पत्नी मोबीन के पुत्र अरमान का अपहरण हो गया था। 25 जुलाई को मुकदमा दर्ज हुआ था। नफीसा ने बताया था कि अरमान 23 जुलाई को पड़ोसी शाहरुख के साथ निकला था। लेकिन लौटा नहीं।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच पड़ताल के आधार पर शाहरुख और समीर को हिरासत में लेकर पूछताछ तो दोनों ने हत्या करना कबूल कर लिया। एसपी सिटी के अनुसार 23 जुलाई को ही हत्या कर अरमान का शव जुर्रानपुर फाटक के पास एक खेत में फेंक दिया गया था। हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नफीसा से थी नफरत हड़पना था प्लॉट 
फतेल्लाहपुर निवासी सौतेले भाई अरमान सैफी (14) की हत्या के आरोपी समीर उर्फ सोनू ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसे अरमान की मां नफीसा से नफरत थी, जिसका बदला उसने अरमान को मारकर ले लिया। साथ ही उसकी नीयत 50 लाख का प्लॉट हड़पने की भी थी।

एसपी सिटी ने बताया कि समीर और उसके उसके पिता नौशाद से पूछताछ में सामने आया कि अरमान के पिता मोबीन की 6 वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। जिसके बाद 5 बच्चों का पिता 55 वर्षीय नौशाद नफीसा को लेकर चला गया था। करीब छह माह वे लौटे।

मोबीन ने मरने से पहले अरमान के नाम 50 लाख कीमत का 200 गज का प्लॉट किया था। वसीयत में वह प्लॉट अरमान को बालिग होने पर मिलना था। एसपी सिटी के अनुसार हत्या में नौशाद की क्या भूमिका है, इसकी भी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed