{"_id":"6058f79c8ebc3ee646386edf","slug":"step-father-was-molesting-daughter-for-five-years-meerut-news-mrt5312449130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेला पिता पांच साल से बेटी से कर रहा था दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेला पिता पांच साल से बेटी से कर रहा था दुष्कर्म
विज्ञापन

सरधना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता द्वारा पांच साल से बेटी की अस्मत लूटे जाने का मामला सामने आया है। सोमवार को पुलिस को साथ लेकर गांव पहुंची चाइल्ड लाइन मेरठ की टीम ने पीड़िता से पूछताछ के बाद इसका खुलासा किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
मुजफ्फरनगर निवासी एक महिला ने सात साल पहले अपने पति को छोड़कर सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति से शादी की थी। महिला अपने पहले पति से हुए एक बेटे व एक बेटी को साथ लेकर दूसरे पति के साथ उसके गांव में रह रही है। बताया जा रहा है कि रविवार रात महिला की बेटी ने चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर 1098 पर फोन किया। युवती ने आरोप लगाया कि उसका सौतेला पिता पांच साल से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। जिसके बाद सोमवार सुबह चाइल्ड लाइन से सदस्य नरेंद्र सिंह व रविता कश्यप पुलिस को साथ लेकर गांव पहुंची।
वहां पर ग्रामीणों के अलावा युवती से भी बातचीत की। युवती ने आरोप लगाया कि उसका पिता पिछले पांच साल से उसकी मां की गैरमौजूदगी में उसके साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने या किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी पिता घर पर नहीं मिला। महिला पुलिसकर्मी किशोरी को अपने साथ थाने ले आई। पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच कराई और उसकी तहरीर पर आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता बालिग है।
विज्ञापन
आरोपी की तलाश जारी
सरधना सीओ आरपी शाही का कहना है कि युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पीड़िता ने पिता के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी है। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कराई जा रही है।