{"_id":"69178fe660b18a92a203686f","slug":"station-house-officer-suspended-after-garbage-was-found-at-sadar-bazaar-police-station-meerut-news-c-72-1-mct1010-143917-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सदर बाजार थाने में गंदगी मिलने पर थानेदार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सदर बाजार थाने में गंदगी मिलने पर थानेदार निलंबित
विज्ञापन
मेरठ। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने शुक्रवार रात सदर बाजार थाने के निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर थानेदार मुनेश कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया। विभागीय जांच सीओ सिविल लाइन को सौंपी गई है। थानेदार दस हिस्ट्रीशीटर के नाम भी नहीं बता पाए।
एसएसपी शुक्रवार रात को करीब नौ बजे सदर बाजार थाने पहुंचे। थाने के कार्यालय में गंदगी मिली। बैरक भी साफ नहीं था। कार्यालय की दीवार भी गंदी मिली। परिसर में कूड़ा पड़ा हुआ था। एसएसपी ने रजिस्टर चेक किए तो वह भी अधूरे मिले। एसएसपी ने इंस्पेक्टर मुनेश कुमार शर्मा से दस हिस्ट्रीशीटरों के नाम पूछे, वह भी नहीं बता सके। सोतीगंज के पांच बड़े कबाड़ियों के नाम भी थानेदार ठीक से नहीं बता सके। इस पर एसएसपी ने नाराजगी व्यक्त की। सीओ कैंट नवीना शुक्ला पर भी नाराजगी जताई।
एसएसपी ने बताया कि सदर बाजार थाने में साफ-सफाई और रजिस्टर पूरे नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा इंस्पेक्टर की लगातार शिकायत मिल रही थीं। इसके चलते उनको कई बार चेतावनी भी दी गई थी लेकिन उनकी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ।