{"_id":"61d0b7ae5f4cf85a6f7751b9","slug":"statement-taken-by-police-in-fraud-case-meerut-news-mrt5716928171","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणव के खिलाफ पत्नी और मां ने भी दर्ज कराये बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रणव के खिलाफ पत्नी और मां ने भी दर्ज कराये बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रणव के खिलाफ पत्नी और मां ने भी दर्ज कराये बयान
मेरठ। 16 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपों से घिरे प्रणव कोहली के खिलाफ शनिवार को पत्नी विनीता और मां मोनिका कोहली ने भी बयान दर्ज करा दिए। उन्होंने राकेश कोहली के माध्यम से लिखित में अपने बयान विवेचक को सौंपे। पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है। फिलहाल प्रणव कोहली कहां है, पुलिस इसका पता नहीं लगा पाई है।
मंगलपांडेनगर स्थित स्टैग स्पोर्ट्स सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक विनीता कोहली ने अपने पति प्रणव कोहली पर लगभग 16 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाकर मेडिकल थाने में केस दर्ज कराया था। विनीता का आरोप था कि प्रणव ने स्थानीय स्तर पर कुछ कंपनियों से ऑक्सीजन कंसनट्रेटर की खरीद दिखाकर मैसर्स गिव फाउंडेशन, मैसर्स पिक्चर टाइम्स, मैसर्स मेडीसर्कल, मैसर्स स्पेक्ट्राडीएक्स एवं मैसर्स ट्रेक आईक्यू आदि को सप्लाई करना बताया था। बाद में यह झूठा पाया गया। इसके बाद से प्रणव कोहली गायब है।
शुक्रवार को प्रणव के पिता राकेश कोहली ने बयान दर्ज कराए थे। शनिवार को विनीता और मां मोनिका कोहली ने भी बयान दर्ज करा दिए हैं। दोनों ने प्रणव पर भरोसा दिलाकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। यह भी बताया कि एक डील पूरी कराकर प्रणव ने पहले दोनों को विश्वास में लिया और फिर योजनाबद्ध तरीके से कुछ साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की वारदात की। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
---