फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   State Government gift to the warriors of the shooting in meerut, international shooting range will be ready at a cost of 13 crores

खुशखबर : आखिर डेढ़ साल में पूरा हुआ सपना, शूटिंग के शूरवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा

Tue, 01 Jun 2021 10:20 AM IST
Dimple Sirohi वाहिद अली, अमर उजाला, मेरठ
वाहिद अली, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Jun 2021 10:20 AM IST
सार

मेरठ में साढ़े 13 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली शूटिंग रेंज के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लग गई। शहजर रिजवी, रवि कुमार और सौरभ चौधरी जैसे शूटर्स ने शूटिंग रेंज की और ध्यान आकर्षित कराया था।

विज्ञापन
State Government  gift to the warriors of the shooting in meerut, international shooting range will be ready at a cost of 13 crores
meerut stadium - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जिले से लगातार निकल रहे शूटिंग के शूरवीरों को आखिरकार अंर्तराष्ट्रीय शूटिंग रेंज का तोहफा मिल ही गया। सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट में 13 करोड़ 51 लाख की लागत से मेरठ में तैयार होने वाली शूटिंग रेंज के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में तैयार होने वाली रेंज में मेरठ सहित पूरे मंडल के शूटरों को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के बाद मेरठ के खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शूटिंग रेंज आधुनिक तकनीक से लेस होगी। शूटिंग रेंज में कुल 56 टारगेट होंगे। जिसमें 10 मीटर एयर पिस्टल के कंप्यूटराइज्ड 47 टारगेट होंगे, जबकि 50 मीटर एयर पिस्टल के चार व 25 मीटर एयर पिस्टल के पांच कंप्यूटराइज्ड टारगेट होंगे। एक टारगेट की कीमत करीब नौ लाख रुपए होगी।
विज्ञापन


21 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट में शामिल हुई थी रेंज
मेरठ के अर्जुन व लक्ष्मण अवार्डी युवा शूटर सौरभ ओलंपिक कोटा ले चूके हैं, जबकि शहजर रिजवी वर्ल्ड में पहली रैंकिंग हासिल कर चुके हैं। रवि कुमार कॉमनवेल्थ में देश को दो बार पदक दिला चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मेरठ से निकल रही शूटिंग प्रतिभाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने 21 फरवरी 2019 को मेरठ में बनने वाली रेंज को अपने प्रोजेक्ट में शामिल किया था। जिसमें तीन दिंसबर 2019 को 13 करोड़ 51 लाख का प्रस्ताव बनाकर लखनऊ भेजा गया था। लेकिन 2020 व 21 में कोरोना महामारी के कारण रेंज प्रस्ताव अटका हुआ था। वहीं सोमवार को इंतजार खत्म हो गया। जिसके बाद खिलाड़ियों के चेहरों पर चमक आ गई हैं। कैलाश प्रकाश स्टेडियम की एमडीआरए की रेंज की जगह पर इसका निर्माण होगा। 

इंतजार खत्म, मेरठ के शूटरों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मेरठ में आधुनिक शूटिंग रेंज के प्रस्ताव पर कैबिनेट में पास होने पर शूटरों में जबरदस्त उत्साह है। शूटरों ने कहा कि बहुत दिन से रेंज के निर्माण का इंतजार कर रहे हैं, जो अब खत्म हुआ है। शूटरों ने रेंज के कैबिनेट में प्रस्ताव पास करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। कहा अब मेरठ के खिलाड़ियों को अन्य प्रदेशों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

कलीना निवासी अंतरराष्ट्रीय शूटर सौरभ चौधरी विदेश में ट्रेनिंग ले रहे हैं, उन्होंने फोन पर बात करते हुए कहा कि अब यहां के युवा शूटरों को अन्य प्रदेशों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सरकार का आभार व्यक्त किया। 

मवाना खुर्द निवासी अंतरराष्ट्रीय शूटर शहजर रिजवी ने कहा सामान्य वर्ग के लोगों को सस्ते में प्रशिक्षण के लिए मदद मिलेगी, जबकि कंप्यूटराइज्ड रेंज से मैडल लाने में आसानी होगी। ये सरकार का अच्छा कदम है।

भैंसा गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय शूटर रवि कुमार ने कहा हमारे समय में प्रशिक्षण के लिए समस्याओं से जूझना पड़ता था। लेकिन इस अहम कदम से नए शूटरों को लाभ मिलेगा। सरकार का एक बढ़िया कदम है। 

राष्ट्रीय शूटर अर्चना मलिक ने कहा हम अभी तक स्टेडियम में मैनुअल रेंज पर अभ्यास कर रहे थे। लेकिन अब उम्मीद है कि जल्द कंप्यूटराइज्ड रेंज मिलेगी। ये प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम है।


राष्ट्रीय शूटर रजनी मलिक ने कहा हमने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी। लेकिन कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने पर बहुत खुशी हो रही है। सरकार का बहुत बहुत धन्यवाद।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने कहा करीब डेढ़ साल से प्रस्ताव कोरोना के कारण अटका था। सोमवार को एक अच्छी खबर मेरठ मंडल के लोगों के लिए आई है। प्रदेश सरकार ने शूटरों को जो तोहफा दे दिया है, वो मिल का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed