{"_id":"6095abfb8ebc3e8d93251401","slug":"state-commander-of-gulabi-gang-gets-threat-city-news-mrt537456669","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबी गैंग की प्रदेश कमांडर को मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबी गैंग की प्रदेश कमांडर को मिली धमकी
विज्ञापन

मेरठ। गुलाबी गैंग की प्रदेश कमांडर उषा चिनोट को धमकी देने का मामला सामने आया है। मेडिकल थाने में तहरीर देने के बाद पुलिस ने जांच का भरोसा दिलाया है।
गढ़ रोड अंबेडकर नगर निवासी उषा चिनोट ने तहरीर में बताया कि वह महिला हितों के संरक्षण के लिए कार्य करती हैं और गुलाबी गैंग की प्रदेश कमांडर हैं। करीब 15 दिन से उनके मोबाइल पर बेहद अश्लीलता भरे धमकी वाले फ़ोन आ रहे हैं। पहले तो उन्हें लगा कि कोई शरारत कर रहा है, लेकिन फिर अचानक धमकी का सिलसिला बढ़ गया। हाल ही में एक नए नंबर से उन्हें धमकी भरा फोन आया। इसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने मेडिकल पुलिस को वह नंबर उपलब्ध कराते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और मामले का खुलासा करने की बात कही है। मेडिकल पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।