फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Star Cricket Club won the match by four wickets

Meerut News: स्टार क्रिकेट क्लब ने चार विकेट से जीता मैच

Mon, 16 Feb 2026 08:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Star Cricket Club won the match by four wickets
मेरठ। किला रोड स्थित भवानपुर गांव में बने गेम सिटी एरीना क्रिकेट ग्राउंड पर गोल्डन ग्लैडिएटर्स और स्टार क्रिकेट क्लब के बीच मैत्री मैच खेला गया। जिसमें कांटे की टक्कर हुई। स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर गोल्डन ग्लैडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 25 ओवरों में 7 विकेट खोकर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से भाटी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 48 गेंदों में 98 रन बनाए। शहबाज खान ने 44 रनों की पारी खेली। स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में दीपक तोमर और आदित्य ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए मात्र 25 ओवरों में 6 विकेट खोकर 236 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में दीपक तोमर की 38 गेंद में खेली गई 69 रनों की बेहतरीन पारी खेली। केशव शर्मा की 26 गेंदों में 49 रनों की तूफानी बल्लेबाजी निर्णायक साबित हुई। गोल्डन ग्लैडिएटर्स की सनी चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट हासिल किए। कपिल चौधरी और दीपांशु को 1-1 विकेट मिला। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दीपक तोमर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed