फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   stap father rape with daughter

MEERUT : नाबालिग बेटी की इज्ज्त लूट रहा सौतेला पिता

Sun, 09 Feb 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
stap father rape with daughter
सौतेला पिता नाबालिग बेटी की लूट रहा अस्मत
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र की एक कॉलोनी में 17 वर्षीय किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी का आरोप है कि एक साल से पिता उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। विरोध करने पर कभी मारपीट की धमकी देता और कभी बदनाम कर घर से निकालने की धमकी दी जाती। शुक्रवार को आरोपी ने अपनी दूसरी बेटी से भी दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर पीटा।
शुक्रवार को महिला 17 वर्षीय बेटी के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला ने कहा कि उसके पहले पति की मौत हो चुकी है। पहले पति से दो बेटी और एक बेटा है। महिला ने सात साल पहले लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की कॉलोनी में ही रहने वाले युवक से शादी कर ली थी। महिला एक अस्पताल में नौकरी करती है।
विज्ञापन

पीड़िता ने कहा कि पति सौतेली बेटी पर कई साल से गलत नजर रखता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। आरोपी ने नशीला पदार्थ देकर सौतेली बेटी से दुष्कर्म किया। जिसके बाद एक साल से आरोपी किशोरी की अस्मत लूट रहा है। कई बार किशोरी को धमकी दी और कहा कि वह बदनाम करके 50 साल के व्यक्ति को बेच देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को आरोपी ने दूसरी बेटी के साथ भी दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों बेटियों के साथ मारपीट की। पीड़ित दोनों बहनों ने सौतेले पिता की करतूत मां को बताई। जिसके बाद महिला ने विरोध जताया। आरोपी ने पत्नी और बड़ी बेटी को बंधक बनाकर पीटा और पत्नी पर तमंचा तानते हुए गोली मारने की धमकी दी। आरोपी ने जबरन कहा कि यदि पुलिस से शिकायत की या किसी से बताया तो वह हत्या कर देगा। पत्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतारने की धमकी दी।

शनिवार को महिला अपनी बेटी को लेकर एसएसपी ऑफिस बिलख पड़ी। किशोरी आपबीती सुनाकर बिलख पड़ी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित किशोरी और उसकी मां को लिसाड़ीगेट थाने पहुंचा। महिला ने पति के खिलाफ लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर दी। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed