फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stamp scam: Administration will submit report to the estimates committee today

स्टांप घोटाला : प्राक्कलन समिति को प्रशासन आज सौंपेगा रिपोर्ट

Tue, 10 Dec 2024 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Stamp scam: Administration will submit report to the estimates committee today
मेरठ। स्टांप घोटाले के मामले में मंगलवार को मेरठ प्रशासन लखनऊ में प्राक्कलन विधानसभा समिति को जांच रिपोर्ट सौंपेगा। इसको देखते हुए प्रमुख सचिव ने सोमवार को एडीएम वित्त, एआईजी स्टांप व छह रजिस्ट्रार की जांच रिपोर्ट की मॉनीटरिंग कर ली है। मेरठ प्रशासन ने स्टांप घोटाले में क्या कार्रवाई की है, समिति इसके बारे में जवाब मांग सकती है।
विज्ञापन

997 रजिस्ट्री में फर्जी स्टांप लगाने के मामले में 25 हजारी विशाल वर्मा को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। नामजद आरोपियों ने रिकवरी करने की बजाए, पीड़ित परिवार को प्रशासन लगातार नोटिस भेज रहा है। इसे लेकर व्यापारी और पीड़ित परिवार में आक्रोश है। 17 दिन से मेरठ व्यापार मंडल के नेतृत्व में पीड़ित लोग पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के कार्यालय में इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। ये मामला राजस्व से जुड़ा हुआ है। जिसको लेकर योगी सरकार भी गंभीर है। स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल के निर्देश पर लखनऊ में स्टांप घोटाले की जांच करने के लिए एसआईटी गठित की है। अब प्रदेश सरकार की करीबी मानी जानी वाले प्राक्कलन विधानसभा समिति ने स्टांप घोटाले में मेरठ जिला प्रशासन से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

10 दिसंबर को लखनऊ में प्राक्कलन विधानसभा समिति की बैठक है। इसके अध्यक्ष मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल है। बैठक में प्रमुख सचिव और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसको देखते हुए सोमवार को प्रमुख सचिव ने एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी, एआईजी स्टांप ज्ञानेंद्र कुमार और सभी छह रजिस्ट्रार को लखनऊ में तलब कर कार्रवाई की रिपोर्ट ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed