फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Staff at Alexander Club subjected to rude behavior and a threat of being shot.

Meerut News: अलेक्जेंडर क्लब में स्टाफ से अभद्रता, गोली मारने की धमकी दी

Mon, 29 Jun 2026 09:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Staff at Alexander Club subjected to rude behavior and a threat of being shot.
-मैनेजर ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की रखी मांग
विज्ञापन


पुलिस ने जांच पड़ताल कर सख्त कार्रवाई करने का दिया आश्वासन

संवाद समाचार एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अलेक्जेंडर क्लब में रविवार देर रात चार अज्ञात युवक घुस गए। क्लब के स्टाफ ने उन्हें रोका तो उनसे अभद्रता करनी शुरू कर दी। उन्होंने क्लब के सदस्यों और स्टाफ को गोली मारने की धमकी दे दी। मामला क्लब के सचिव तक पहुंचा जिसके बाद पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी है।
अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में रोजाना की तरह रविवार रात भी सदस्य मौजूद थे। इसी दौरान क्लब के सदस्य के साथ चार युवक भी पहुंच गए। लोगों को नियमों का हवाला देकर रोकने का प्रयास किया गया तो वह अभद्रता पर उतर आए। गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान भीड़ जमा हो गई। इन युवकों ने धमकी दी कि वह लाल टोपी वाले हैं। एक-एक को गोली मार देंगे।
विज्ञापन


सदस्य व कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया। क्लब के सदस्यों ने मैनेजर को वहां बुला लिया। मैनेजर अभिषेक शर्मा वहां पहुंच गए और उन्होंने उन चारों युवकों को सदस्यों से अभद्रता न करने के लिए बोला। इसके बाद भी वह युवक गाली-गलौज करने लगे और उन्होंने मैनेजर के साथ ही वहां विरोध कर रहे सदस्यों को भी धमकी देनी शुरू कर दी। मामले की जानकारी पहले अलेक्जेंडर क्लब के सचिव और अन्य पदाधिकारी को दी गई। इसके बाद पुलिस को बुलाने का निर्णय लिया गया। गहमागहमी के बीच चारों युवक वहां से भाग गए। इसके बाद पुलिस ने क्लब के सदस्यों से पूरे मामले की जानकारी ली। मैनेजर अभिषेक शर्मा ने पूरे घटना के बारे में बताया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article