{"_id":"69810b764a31569ea608c9d4","slug":"st-marys-academy-celebrated-its-218th-foundation-day-meerut-news-c-72-1-mct1014-148222-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सेंट मैरीज़ एकेडमी ने मनाया 218वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सेंट मैरीज़ एकेडमी ने मनाया 218वां स्थापना दिवस
विज्ञापन
सेंट मैरी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव
- फोटो : bishnah news
सेंट मैरीज एकेडमी में सोमवार को विद्यालय का 218वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। यह समारोह विद्यालय के गौरवशाली इतिहास और पैट्रिशियन ब्रदर्स के अथक प्रयासों को याद करने का अवसर बना। विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक बिशप डेनियल हिलनी के अविस्मरणीय योगदान को नमन करने से हुई। मुख्य अतिथि रेवरेंड ब्रदर सेबेस्टियन, सुपीरियर ब्रदर पॉल, विद्यालय के प्रधानाचार्य रेवरेंड ब्रदर वस्तु आनंद तथा रेवरेंड ब्रदर प्रदीप ने बिशप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके शिक्षा क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व प्रयासों को याद किया। जिनमें कक्षा छठी की छात्राओं का मनमोहक नृत्य और पैट्रिशियन ब्रदर्स के योगदान को दर्शाती लघु नाटिका शामिल थी। समूह गान की प्रस्तुति ने सभी को भावुक कर दिया।
प्लेटिनम जुबली वर्ष में प्रवेश और भविष्य का संदेश कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य रेवरेंड ब्रदर आनंद ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय 4 फरवरी को अपने प्लैटिनम जुबली वर्ष (75वें वर्ष) में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन के साधारण कार्यों को पूर्ण दक्षता और निष्ठा से करने तथा प्रत्येक दिन को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति और सभ्यता के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया और कहा कि अच्छे विद्यार्थी व सफल नागरिक बनकर देश को गौरवान्वित करें। अंत में मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।