फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   St. Francis Convent won the volleyball tournament

सेंट फ्रांसिस काॅन्वेंट ने जीता वॉलीबाल टूर्नामेंट

Sat, 05 Jul 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
St. Francis Convent won the volleyball tournament
मेरठ..कंवलजीत..कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेती महिला खिलाडी....संवाद
मेरठ। जिला स्तरीय जूनियर बालिका वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसका उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने किया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस काॅन्वेंट ने टूर्नामेंट में जीत हासिल की।
विज्ञापन

विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा रानी ने पुरस्कार वितरण किया। फाइनल मैच सेंट फ्रांसिस काॅन्वेंट स्कूल और कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेला गया। मैच में सेंट फ्रांसिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत हासिल की। विजेता टीम में अवनी चौधरी, अवनी, पूर्वी पाठक, यशिका, अक्षिता, योगिता रावत, अनुष्का चौधरी, वंशिका मलिक, कशिश, आरोही, रीता, गौरी रहीं। उपविजेता टीम में इशिका, छवि, नैना, साक्षी, प्रियांशी, दृष्टि, दिव्यांशी, आराध्या, आराभ्या, मानसी, अनामिका, रितिका, नेहा रहीं। विजेता टीम की कोच दिपांशी तोमर और उप विजेता टीम की कोच अंशु रानी रहीं। निर्णायक मंडल में वॉलीबाल संघ के सचिव बीपी चामोला, प्रदीप, अनिकेत, शिवा खटाना, प्रशांत, रमेश चौहान, अनुभव, नितिन रहे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्रीय खेल कार्यालय के द्वारा वाॅलीबाल बालिका, हॉकी बालिका, फुटबाल बालक, भारोत्तोलन बालक, कुश्ती बालक, क्रिकेट, शूटिंग, जूडो बालक, जिम्नास्टिक बालक एवं बालिका, वुशू बालक, तीरंदाजी जिला स्तरीय जूनियर वर्ग बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं की जा रही हैं। इस अवसर पर अब्दुल अहद, रमेश चौहान, कुलविंदर सिंह, भूपेश, अंशू रानी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed