फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SSP took stock of security arrangements before the meeting of the Governing Board.

Meerut News: प्रन्यासी मंडल की बैठक से पूर्व एसएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Sat, 13 Dec 2025 08:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
SSP took stock of security arrangements before the meeting of the Governing Board.
जम्बूदीप में होने वाले कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था देखते एसएसपी और एसडीएम स्रोत संवाद
जंबूद्वीप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे एसएसपी, 15 से 20 दिसंबर तक चलेगा कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हस्तिनापुर (मेरठ)। ऐतिहासिक नगरी के जंबूद्वीप में विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंधन समिति एवं प्रन्यासी मंडल की पांच दिवसीय बैठक होगी। शनिवार को एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने एसपी देहात अभिजीत कुमार, एसडीएम मवाना संतोष कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
ऐतिहासिक नगरी में विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति एवं प्रन्यासी मंडल की पांच दिवसीय बैठक के आयोजन की तैयारी जंबूद्वीप प्रांगण में शुरू हो गई हैं। इसमें भारत सहित 40 देशों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में 400 कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए शनिवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पदाधिकारी की संख्या, भोजशाला और निवास स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खाका तैयार किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी राजकुमार डूंगर ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने व बैठक में पहुंचने वाले सभी पदाधिकारियों के आवास, जल, भोजन व्यवस्था जंबूद्वीप परिसर में ही उपलब्ध होगी। बैठक में स्वरोजगार, स्वावलंबन, समरसता, गौरक्षा, धर्मांतरण पर रोक, जनसंख्या असंतुलन, महिला सशक्तीकरण, कुटुंब प्रबोधन, हिंदू जीवन मूल्यों पर निरंतर होते आघातों सहित अनेक मुद्दों पर लगातार पांच दिनों तक चर्चा होगी। कार्यक्रम में कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed