फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SSP sought the records of Mukut Mahal

एसएसपी ने मांगा मुकुट महल का रिकॉर्ड

Fri, 29 Mar 2019 03:46 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Fri, 29 Mar 2019 03:46 AM IST
सार

पुलिस ने कहा कि पहले भी विवादों में रहा मुकुट महल
एसएसपी ने होटल के गेट बंद कराकर कमरों की कराई चेकिंग
पुलिस की जांच में सामने आया कि होटल में चलती हैं शराब पार्टी

विज्ञापन
SSP sought the records of Mukut Mahal
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन


 बदन सिंह बद्दो की फरारी के बाद होटल मुकुट महल पुलिस के रडार पर आ गया। एसएसपी ने होटल के गेट बंद कराकर कमरों की चेकिंग कराई। जिसमें सामने आया कि होटल में शराब पार्टी चलती थी।
बद्दो की फरारी की सूचना मिलने पर एसएसपी नितिन तिवारी जब होटल मुकुट महल पहुंचे तो वहां मौजूद मिले फतेहगढ़ पुलिस के दरोगा को देखकर उनका पारा चढ़ गया। एसएसपी ने दरोगा को लताड़ लगाते हुए उसकी नेमप्लेट, बैज, स्टार उतारने और पिस्टल कब्जे में लेने के निर्देश दिए तो पुलिस कर्मी घबरा गए। एसएसपी ने लापरवाही पुलिसकर्मियों को कहा कि तुम्हें इस विभाग में रहने का अधिकार नहीं है। सस्पेंड होकर जेल तो जाना ही है अभी बर्खास्तगी भी होनी है।
विज्ञापन

एसएसपी के सामने दरोगा देशराज त्यागी बिलख पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने दरोगा को कस्टडी में ले लिया। उसके बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह को भी कड़ी फटकार लगाई। एसएसपी ने इंस्पेक्टर से कहा कि होटल मालिक कौन है, किसका होटल है जो इसमें शराब पार्टी और बार चलता है। इस पर इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी चुप्पी साध गए। एसएसपी ने इंस्पेक्टर से कहा कि एक मिनट में होटल का पूरा रिकार्ड चाहिए, नहीं तो तुम्हें भी सस्पेंड कर दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा के जेब से मिली मोटी रकम
नशे की हालत में मिले दरोगा की जेब से मोटी रकम भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस को अंदेशा है कि बद्दो ने ही यह पैसे पुलिसकर्मियों को दिए हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि होटल में बद्दो की भी पार्टनरशिप है। होटल मालिक और बद्दो में पुरानी दोस्ती है। पुलिस ने दो कमरों की जांच की तो शराब की कुछ बोतलें बरामद हुई। एसएसपी और एसपी सिटी ने कई कमरों की जांच की। पता चला कि यहां आए दिन पार्टी चलती हैं। पूर्व में होटल में छात्रा से दुष्कर्म का मामला भी सामने आया था। होटल में अवैध धंधा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed