{"_id":"60f338f38ebc3e6d79023ffb","slug":"ssp-said-improve-the-system-or-else-i-will-suspend-sardana-news-mrt547865464","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी बोले- कार्यप्रणाली में सुधार करें नहीं तो कर दूंगा सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी बोले- कार्यप्रणाली में सुधार करें नहीं तो कर दूंगा सस्पेंड
विज्ञापन

सरधना। संपूर्ण समाधान दिवस में मोहल्ला मंडी चमारान निवासी शबनूर पुत्री शमशाद ने दहेज उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने की शिकायत की। मुकदमे की विवेचना कर रहे दरोगा पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। इस पर एसएसपी ने तत्काल उक्त चौकी प्रभारी को तलब कर फटकार लगाई। कहा कि कार्यप्रणाली में सुधार करें नहीं तो सस्पेंड कर दूंगा। उन्होंने कहा कि चौकी क्षेत्र से इससे पूर्व भी कई शिकायतें आ चुकी है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के पहली बार तहसील दिवस में पहुंचने पर व्यापारियों ने उनका स्वागत किया।
इसके पूर्व डीएम के. बालाजी ने तहसील दिवस में विभागों के सीनियर अधिकारियों के नहीं आने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कई विभागों के अधीनस्थ कर्मचारियों को सभागार से बाहर कर दिया। डीएम और एसएसपी ने जन समस्याओं का समाधान में लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी। पुलिस विभाग सबसे अधिक शिकायतें आने पर एसएसपी ने मुल्हैड़ा और अशोक स्तंभ पुलिस चौकी प्रभारी को चेतावनी दी।
कब्जा करने के कई मामले आए
मोहल्ला पीरजादगान निवासी जमशैद पुत्र हबीबुल्ला ने दीवार निर्माण के विवाद में पड़ोसी पर धमकी देने का आरोप लगाया। मोहल्ला किलाखेवान के कल्लू, धर्मबीर ने पानी की टंकी से आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की। अटेरना निवासी भरपाई पत्नी सलेकचंद ने पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलवाने की मांग की। अटेरना निवासी देवेंद्र पुत्र जयपाल ने जंगल स्थित कांटे को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया। कांटे को उसी जगह लगवाने की मांग की। जमालपुर गोमा निवासी महिपाल ने सरकारी नलकूप की नाली से कब्जा हटवाने की मांग की। महादेव निवासी सुभाष त्यागी ने पड़ोसी के खिलाफ फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज कराया था। उसने मामले में कार्रवाई कराने की मांग की। किलाखेवान निवासी फरीन पुत्री इरफान ने दहेज के मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सरधना व्यापार मंडल के व्यापारियों ने कोरोना काल में व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे वापस कराने के लिए ज्ञापन दिया। पश्चिम उप्र संयुक्त व्यापार मंडल ने ऑनलाइन खरीद पर रोक लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
समाधान दिवस में 31 शिकायतें आईं। इनमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। इस मौके पर एडीएम सुभाष चंद प्रजापति, जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार, एसडीएम अमित कुमार, तहसीलदार अवनीश कुमार, सीओ आरपी शाही, अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
28 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण
मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन मदन सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां 28 शिकायतों में मौके छह का निस्तारण हो सका। इस दौरान अजय मोहल्ला मुन्नालाल ने रास्ते पर अवैध छज्जा डालने से रोकने, कृष्णपाल सैफपुर कर्मचंदपुर ने किसान निधि का लाभ दिलाने, राजेंद्र त्यागी गणेशपुर ने घर के सामने के कूड़े के ढेर हटवाने, यासीन मोहल्ला कल्याण सिंह ने धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने, रमाशंकर गंधार दरवाजा परीक्षितगढ़ ने धोखाधडी कर उसके नाम से सरकारी योजना का लाभ उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन ने घास मंडी में प्रस्तावित पुलिस चौकी की स्थापना कराने, उत्सव मंडप के सामने बस स्टॉप बनाए जाने की मांग की। मवाना खुर्द की महिलाओं ने राशन कार्ड बनवाए जाने की मांग की है। कुल शिकायतों में राजस्व की 12, पुलिस की सात, विकास की एक, अन्य विभागों की आठ शिकायतें आईं।
बूढ़ी गंगा को कब्जा मुक्त कराने की मांग
हस्तिनापुर। नेचुरल साइंस ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रियंक भारती ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में बूढ़ी गंगा को कब्जा मुक्त और जीर्णोद्धार कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि लाखों लोगों की आस्था से जुड़ी बूढ़ी गंगा पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसकी शिकायत उन्होंने मंडलायुक्त से भी की थी। प्रियंक भारती ने बताया कि 1962 में बूढ़ी गंगा नदी की भूमि पर राजस्व विभाग ने पट्टे काट दिए थे, जो गैरकानूनी है। इन पट्टों को निरस्त किया जाए। यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, उसके लिहाज से इसे विकसित किया जाए। कस्बे का गंदा पानी भी बूढ़ी गंगा में डाल दिया गया है, इससे जलीय जीवों का जीवन संकट में है।