फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SSP reached Sarurpur police station and inaugurated the open gym

सरूरपुर थाना पहुंचे एसएसपी, की ओपन जिम की शुरुआत

Thu, 10 Jul 2025 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
SSP reached Sarurpur police station and inaugurated the open gym
सरधना। सरूरपुर ​थाने में ओपन जिम का शुभारंभ करते एसएसपी डॉ. विपिन ताडा। संवाद
सरूरपुर। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मंगलवार को सरूरपुर थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाने के अभिलेखों और रजिस्टरों की गहनता से जांच की और फरियादियों के लिए संचालित महिला हेल्पलाइन, आईजीआरएस पोर्टल और शिकायत निस्तारण प्रक्रिया का भी जायजा लिया। इसके बाद थाने के नव निर्मित भवन, विकसित पार्क और ओपन जिम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि महिला संबंधी मामलों में विशेष सतर्कता बरती जाए और हेल्पलाइन पर आने वाली हर शिकायत को समयबद्ध और संवेदनशील तरीके से निस्तारित किया जाए। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज जन शिकायतों की स्थिति देखकर थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि लंबित शिकायतों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. ताडा ने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने थाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की जांच की। एसएसपी ने थाना परिसर में साफ-सफाई, हरियाली और रखरखाव की तारीफ की। इस दौरान एसपी देहात राकेश मिश्रा, सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल, ब्लाक प्रमुख मनोज चौहान, थाना प्रभारी अजय शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटेरना पुलिस चौकी का उद्घाटन किया
सरधना। सरधना क्षेत्र के अटेरना गांव स्थित गंग नहर पुल पर नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन एसएसपी डॉ. विपिन ताडा द्वारा किया गया। इस चौकी के संचालन से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा आसपास के ग्रामीणों को सुरक्षा का नया भरोसा मिलेगा। इस चौकी में अटेरना, कपसाड़, चकबंदी, कुलंजन, मदारपुरा, अलीपुर, टेहरकी, मिलक, मेहरमती मीणा और मानपुरी गांव शामिल किए गए हैं। इस दौरान मोंटी प्रधान, पंकज जैन, राजेंद्र प्रमुख, ऋषभ जैन आदि मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने चौकी स्थापना का स्वागत किया। एसएसपी डॉ. ताडा ने कहा कि नई पुलिस चौकी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस की पहुंच और अधिक प्रभावी होगी। इसका उद्देश्य न केवल अपराध नियंत्रण है, बल्कि जनता में विश्वास बनाए रखना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed