{"_id":"688e8085dbc14b1a1007547c","slug":"ssp-office-surrounded-and-ruckus-in-the-case-of-attack-on-bjp-councilor-and-workers-meerut-news-c-72-1-mrt1062-138052-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पार्षद और कार्यकर्ताओं पर हमला करने के मामले में एसएसपी कार्यालय घेरा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पार्षद और कार्यकर्ताओं पर हमला करने के मामले में एसएसपी कार्यालय घेरा, हंगामा
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत...जागृती विहार में पार्षद की पिटाई क मामले म एसएसपी ऑफिस पहुंचे पार्षद व भाजपाई..
मेरठ। जागृति विहार सेक्टर दो में भाजपा पार्षद दिग्विजय चौहान और उनके दो साथी शैंकी चौहान, नीरज चौहान पर जानलेवा करने के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। शनिवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर दी। इस दौरान पुलिस ऑफिस में तैनात पुलिसकर्मियों से भी तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप लगाया कि ऊर्जा राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर के दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप है कि मौके से जो आरोपी पकड़े थे, उनको भी छोड़ दिया। एसएसपी कार्यालय पर सुनवाई कर रही सीओ नवीना शुक्ला ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
जागृति विहार निवासी वार्ड 45 के भाजपा पार्षद दिग्विजय चौहान का सेक्टर दो जागृति विहार में मिल्क पार्लर है। पार्लर के बराबर में उन्होंने अपना कार्यालय बना रखा है, जहां पर वह सुनवाई भी करते है। शुक्रवार रात करीब साढे आठ बजे अपने कार्यालय में शैंकी चौहान, नीरज चौहान के साथ पार्षद बैठे हुए थे। इसी दौरान उनके पास रोहित गुर्जर और जतिन भाटी का कॉल आया कि कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर और मुहर लगवानी है। इस पर पार्षद ने अपने कार्यालय में होने की बात कहकर बुला लिया। आरोप है कि रोहित गुर्जर, अरुण नागर, जतिन भाटी समेत दो दर्जन अज्ञात लोग पहुंचे। उन्होंने पार्षद, शैंकी चौहान, नीरज चौहान पर हमला कर दिया। जिससे सिर पर गंभीर चोट लगी है। ऑफिस में तोड़फोड़ कर दी थी। रात को मेडिकल थाने में पार्षद पक्ष के लोगों ने ऊर्जा राज्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी और धरना प्रदर्शन किया था। पुलिस से कहासुनी भी हो गई थी। शनिवार को पार्षद अपने पक्ष के लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंच गए और हंगामा करना शुरु कर दिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस से भी तीखी नोकझोंक हो गई। ऊर्जा राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर के दबाव में पुलिस पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पर हंगामा किया। सुनवाई कर रही सीओ नवीना शुक्ला ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ही वापस लौटे।