फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SSP manjil Saini warns police officers in crime meeting

क्राइम मीटिंग में SSP 'लेडी सिंघम' ने थानेदारों को लगाई जमकर फटकार

Tue, 19 Dec 2017 11:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 19 Dec 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
SSP manjil Saini warns police officers in crime meeting
एसएसपी मंजिल सैनी

क्राइम मीटिंग में अपराध को लेकर एसएसपी मंजिल सैनी ने थानेदारों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान अपराध की जिन घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ उनको लेकर भी जल्द खुलासे के निर्देश दिए। ढ़ाई घंटे तक चली क्राइम मीटिंग में छेड़छाड़, चोरी, वाहन चोरी, लूट की घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए। मोबाइल लूट की घटनाओं पर भी जबाव मांगा।

विज्ञापन


सरधना में बच्चे की हत्या को लेकर एसओ को जमकर फटकार लगाई। नौचंदी में दोहरे हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर सीओ और इंस्पेक्टर को भी दस दिन का समय दिया है। सिविल लाइन, नौचंदी, मेडिकल, हस्तिनापुर, रोहटा और सरधना के थानेदारों को क ड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन


पढ़ें : लखनऊ तक गूंजा किठौर का खूनी संघर्ष, SSP ने दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिसमस डे व नववर्ष को लेकर भी पुलिस अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मारने पर एसओ सरूरपुर और एसपी देहात के कार्य को सराहा। इस साल 146 इनामी अपराधियों में से 87 को जेल भेजा गया। दो बदमाश मुठभेड़ में मारे गये। 61 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। 21 माफिया की लिस्ट तैयार की गयी। 21 बदमाशों पर गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई। सीसीटीएनएस के मामले में खरखौदा व परीक्षितगढ़ एसओ पर जांच बैठा दी गई। दूसरे जिलों में ट्रांसफर होने पर रवानगी न करने पर थानेदारों को सख्त हिदायत दी है।

एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि सदर बाजार और सरधना थानेदारों की शिकायतें मिलती हैं कि रात में सीयूजी नहीं उठाते। ऐसे में दोनों ही थानेदार पुलिस लाइन में आमद करा सकते हैं। थाना चलाना है तो 24 घंटे सीयूजी उठाना पड़ेगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed