फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SSP inspected the arrangements at the police station.

Meerut News: एसएसपी ने थाने की व्यवस्थाओं को परखा

Sat, 20 Jun 2026 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
SSP inspected the arrangements at the police station.
सरधना। एसएसपी अविनाश पांडेय ने शनिवार को थाना सरधना का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था और कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसएसपी ने विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए उन्हें नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और उसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एसएसपी ने कहा कि थाना स्तर पर जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीओ आशुतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह, एसएसआई वीरेंद्र सिंह एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed