फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SSP heard public problems in Samadhan Diwas

Meerut News: समाधान दिवस में एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

Sun, 13 Apr 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
SSP heard public problems in Samadhan Diwas
हस्तिनापुर थाने में लोगों की फरियाद सुनते एसएसपी स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। शनिवार को थाना समाधान दिवस में पहुंचे एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने पहुंचकर पीड़ितों की फरियाद सुनी। उसके बाद थाने का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस पर शनिवार को एसएसपी विपिन ताडा पहुंचे। अचानक एसएसपी को देख थाना पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। समाधान दिवस में अपनी शिकायत लेकर आए लोगों की समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। गंगा किनारे स्थित गांव बधवा से भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर एसएसपी ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि खादर क्षेत्र में आए दिन भूमि को लेकर विवाद होते रहते हैं। उन्होंने तत्काल पुलिस को सख्त कार्रवाई करने तथा ऐसी भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों को भूमाफिया घोषित करने के निर्देश दिए। जलालपुर जोरा के नरेंद्र ने मवाना पुलिस द्वारा गलत मुकदमे में फंसाने की शिकायत की। उन्होंने संबंधित आईओ को मेरठ कार्यालय पर पहुंचने के लिए कहा। थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा को रठौरा खुर्द या तारापुर में पुलिस चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराध रजिस्टर की समीक्षा करते हुए पाया कि खादर क्षेत्र के कई गांवों के अधिक मुकदमे पंजीकृत है। उन्होंने सभी एसआई की मीटिंग भी ली तथा कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed